हनुमान धोरा पर नए ट्यूबवेल की खुदाई शुरू, कस्बे की पेयजल समस्या के निस्तारण के लिये दृढ़ संकल्पित हूं- विधायक सारस्वत

The Khabar Xpress 07 जून 2025। पिछले काफी समय से पेयजल संकट से जूझ रहे कस्बेवासियों के लिए श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज हनुमान धोरा पर नए ट्यूबवेल की मशीन लगाई गई जिसका उद्घाटन विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया। पीएचईडी के एईएन कैलाश वर्मा ने बताया कि इस ट्यूबवेल के तुरंत बाद ही वहीं पास में ही एक ट्यूबवेल ओर खुदवाया जाएगा।