क्षेत्र के युवा नेता पूर्व उपप्रधान केसराराम गोदारा का संगठन में बढ़ा कद, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव नियुक्त

The Khabar Xpress 08 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के पुत्र पूर्व उपप्रधान एवं बीकानेर देहात कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष केसराराम गोदारा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के जोन प्रभारी कमल कल्ला, राजस्थान प्रभारी गोविंद भाई पटेल व ज्योति खन्ना की अनुशंसा पर सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देश पर राजस्थान कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने राजस्थान कांग्रेस सेवादल का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। गोदारा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा एवं सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत का आभार प्रकट किया।