कस्बेवासियों ने सराहा श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका को

The Khabar Xpress 03 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका को सराहा जाए ऐसे अवसर शायद ही आते है। ये नगरपालिका अपनी एक्टिविटीज से हमेशा से ही विवादों में रही है इसलिए जब कोई इसे सराहे तो खबर तो बनती ही है। जैसा कि सभी को ज्ञात है कि आज सुबह हुई झमाझम ने कस्बे के मुख्य बाजार सहित निचले इलाकों में जलभराव कर दिया था। सोशल मीडिया पर भी कस्बे में जलभराव के वीडियो और फोटोज अपलोड हुए थे और हर बार की तरह आमजन ने अपनी भड़ास भी निकाली थी, लेकिन इस बार हमेशा की तरह हुआ भी नहीं।