दी खबर एक्सप्रेस 23 अगस्त 2023। चिड़पड़ नाथ जी की बगेची की व्यवस्था देख रहे भोले की फौज, करेगी मौज ने आज भगवान महादेव से भारत के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट इसरो द्वारा प्रक्षेपित चंद्रयान 3 के चाँद पर सफल लेंडिंग की प्रार्थना की। भोले की फौज ने आज मंदिर में चंद्रदेव की विशेष पूजा की। पूनम सोनी ने बताया कि बगेची में पूरे श्रावण मास में भगवान महादेव के विभिन्न रूपो को कलाकार गजानन्द नाई द्वारा साकार रूप दिया जा रहा है जिनका दर्शन लाभ क्षेत्र के भोलरभक्त प्राप्त कर रहे हैं। 15 अगस्त को मंदिर मे इसरो के चंद्रयान की प्रतिकृति भी बनाई गई थी।














