राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023। राजस्थान में चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज 11 बजे प्रदेश के मुखिया करेंगे मीटिंग। अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंदसिंह डोटासरा सहित कई नेता भी शामिल होंगे….
दी खबर एक्सप्रेस 19 अगस्त 2023। राजस्थान कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आज सुबह 11 बजे कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होगी। ये बैठक कांग्रेस के वार रूम में होगी। गोविंदसिंह डोटासरा इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट सहित प्रदेश के 29 नेता इस बैठक में शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में टिकट गाइडलाइन पर मोहर लग सकती है। पार्टी उम्मीदवारों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर सकती है। ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के आधार पीआर टिकटों का वितरण किया जा सकता है। चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के भी सदस्य इस बैठक में शामिल रहेंगे।














