एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

सूडसर उप डाकघर को बचाने दिल्ली पहुंचे ग्रामवासी, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दिया निस्तारण का भरोसा

Published on: February 5, 2026

The Khabar Xpress 05 फरवरी 2026। सूडसर उप डाकघर बचाओ संघर्ष समिति का सतत जनसंघर्ष अब असर दिखाने लगा है। आंदोलन के 8वें दिन समिति ने एक सर्वदलीय और सर्वसमाज 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित कर दिल्ली भेजा, जिसने केंद्रीय कानून मंत्री एवं बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात कर सूडसर उप डाकघर के स्थानांतरण का मुद्दा मजबूती से उठाया।
प्रतिनिधिमंडल में बजरंग सरसावा (पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा), जगदीश स्वामी (पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा), कॉ. मोहन भादू (तहसील अध्यक्ष AIKS), भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबूलाल जाजड़ा (दुलचासर), ओमप्रकाश सुथार (टेऊं), कांग्रेस नेता मूलाराम गोदारा (कांग्रेस नेता), आरएलपी नेता पूर्णाराम भादू, राजूराम जाखड़, भवानी भाटी तथा मांगीलाल स्वामी शामिल रहे। यह प्रतिनिधिमंडल बजरंग लाल सारस्वा के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री मेघवाल से मिला।
मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सूडसर के मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए सदन का सत्र समाप्त होते ही प्रतिनिधिमंडल को समय दिया और पूरी गंभीरता से विषय सुना। उन्होंने तत्काल विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर स्थानांतरण के कारणों की जानकारी ली। पता चला कि भवन संबंधी समस्या के कारण विभाग को अस्थायी रूप से स्थानांतरण की प्रक्रिया करनी पड़ी।
इस पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय टीम स्वयं सूडसर पहुंचकर मौका निरीक्षण करे, क्योंकि ग्रामीण अस्थायी रूप से निःशुल्क और जनसुविधायुक्त भवन उपलब्ध करवाने को तैयार हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत सूडसर और टेऊं द्वारा उप डाकघर के लिए भूमि का विधिवत आवंटन भी किया जा चुका है।
मंत्री मेघवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा भारतीय डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को अपने लेटरहेड पर पत्र लिखकर सेरूणा में नया DSO कार्यालय खोलने तथा सूडसर उप डाकघर को यथावत रखते हुए आवंटित भूमि पर भवन निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ करने का आग्रह किया।
केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि रीजनल ऑफिस जोधपुर की अनुशंसा पर विभागीय टीम शीघ्र निरीक्षण कर सूडसर डाकघर का संचालन पूर्ववत जारी रखेगी। उन्होंने ग्रामीणों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जनभावनाओं का पूरा सम्मान किया जाएगा।
इस सकारात्मक पहल के बाद सूडसर सहित आसपास के गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और संघर्ष समिति ने मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एकजुट जनशक्ति और लोकतांत्रिक प्रयासों से ही जनता की आवाज़ शासन तक पहुंचती है। बता देवे कि समिति ने स्थानीय विधायक ताराचन्द सारस्वत से मिलकर भी इसका निस्तारण करने की गुहार लगाई थी। जिसके निराकरण का आश्वासन भी विधायक सारस्वत से उन्हें मिला था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment