The Khabar Xpress 11 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ में कालूरोड स्थित डंपिंग ग्राउंड में गौवंश की अकाल मृत्यु का मामला गर्माता जा रहा है। सेवा समिति ने जब गौवंश की अकाल मौत का मामला उठाया तो प्रशासन हरकत में आया और जब समिति सदस्यों ने मृत गौवंश का पोस्टमार्टम करने की आवाज उठाई तो प्रशासन ने आनन फानन में पोस्टमार्टम करने की स्वीकृति प्रदान कर दी। और लिखमादेसर के पशु चिकित्सक ने समिति सदस्य से फोन पर बात करके पोस्टमार्टम करने का आश्वासन दिया और पोस्टमार्टम की जरूरी व्यवस्था करने की बात कही। इसके बाद समिति सदस्य मौके पर पहुंचे और वापिस डॉक्टर से संपर्क किया लेकिन डॉक्टर ने फोन पर कहा कि अभी रुक जाइये। आप फ्री हो। जब जरूरत होगी तो आपसे संपर्क कर लेंगे।
सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न ये है कि जब पहले पोस्टमार्टम करने के लिए तैयार थे तो फिर कौनसा प्रेशर पड़ गया कि वे टालमटोल करने लग गए।
सुने फोन पर वार्ता….
https://www.facebook.com/share/v/1BoJjLj1XU
नोट- The Khabar Xpress इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।










