डंपिंग ग्राउंड में मृत गौवंश का मामला- 12 जनवरी को हस्ताक्षर अभियान, क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील

The Khabar Xpress 11 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ के कालूरोड स्थित डंपिंग ग्राउंड में गौवंश की मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। समिति के सेवादार लगातार मांग कर रहे है कि जो गौवंश वहाँ पर मृतावस्था में है उनका पोस्टमार्टम कराया जाए एवं दोषियों पर कार्यवाही की जाए। लेकिन प्रशासन द्वारा इस मांग को माना नहीं जा रहा है। और समिति प्रशासन पर गौवंश की मृत देहो को खुर्दबुर्द करने के आरोप लगा रही है। इसी के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद श्रीडूंगरगढ़ एवं आपणो गाँव श्रीडूंगरगढ़ SDGH सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में श्रीडूंगरगढ़ डंपिंग ग्राउंड में असमय मृत गौवंश को न्याय दिलाने हेतु कल सोमवार 12 जनवरी को प्रातः 10 बजे हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार टेक्सी स्टैंड पर एवं घुमचक्कर पर लगाया जायेगा। समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Comment