एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

आपणों गाँव श्रीडूंगरगढ़ SDGH सेवा समिति ने डंपिंग ग्राउंड मे अनेको गौवशं की मौत का पोस्टमार्टम करवाकर जांच करने एवं दोषियो के खिलाफ कार्यवाही करने की उपखंड अधिकारी से की मांग

Published on: January 7, 2026

The Khabar Xpress 07 जनवरी 2026। कालू रोड पर श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका द्वारा संचालित डंपिंग ग्राउंड में गोवंश की मौतों का मामले पर आज आपणों गाँव श्रीडूंगरगढ़ SDGH सेवा समिति ने उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन दिया। समिति के अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि हमने 3 दिन पहले ही डंपिंग ग्राउंड में गौवंश द्वारा पॉलीथिन खाकर मरने एवं वहां किसी भी प्रकार की सार सम्भाल ना होने पर तहसीलदार एवं श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा को लिखित में दिया था कि डंपिंग ग्राउंड की स्थिति को सुधारा जाए अन्यथा इसे जनांदोलन बनाकर सभी जवाबदेह अधिकारियों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। आज जब समिति सदस्यो ने पुनः डंपिंग ग्राउंड का दौरा किया तो पाया कि नगरपालिका द्वारा एक जेसीबी द्वारा सड़क पर पड़ा कचरा ही अंदर खिसकाया जा रहा है। जबकि गौवंश वैसे ही उस ग्राउंड में खुलेआम घूम रहा है एवं पॉलीथिन एवं मेडिकल वेस्ट का सेवन कर रहा है। वहां हमे दो-तीन गाये मृत अवस्था मे दिखाई दी। श्रीडूंगरगढ़ पालिका द्वारा लीपापोती की जा रही है। ग्राउंड से शहर की तरफ कालू रोड पर फैले कचरे को भी ट्रेक्टर लोडर द्वारा आगे खिसकाया जा रहा है जबकि उसको वहां से उठवाकर डंपिंग ग्राउंड में डालना था।

समिति के अध्यक्ष ने बताया कि उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन दिया गया है कि समिति के समिति सेवादारो ने फिर निरिक्षण किया तो पाया कि मौके पर एक भी गौवंश को नगरपालिका ने वहा से गौशाला मे शिफ्ट नही किया है एवं ताजा गाय के शव मौके पर पडे है जिनका पोस्टमार्टम करवाना अतिआवश्यक है क्योकि गौमाता के साथ सनातन धर्म की भावनाए जुडी हुई है जिस कारण पुरा क्षेत्र एक अलग ही भाव रखता है एवं यह विषय बहुत ही संवेदनशील है। समिति ने उपखंड अधिकारी से मांग की कि उनके द्वारा इस पर एक कमेटी का गठन कर मृत गोवंश के शवो का रेण्डमली पांच शवो का पोस्टमार्टम करवाकर उनको सामुहिक समाधी दिलवायी जावे एवं जिन सक्षम अधिकारी एवं कार्मिको के कारण इन गौवशं की मौते हुई है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त विभागीय कार्यवाही की जावे ताकि भविष्य इस प्रकार के कृत्य की पुनरार्वती ना हो तथा हिन्दु धर्म की धार्मिक भावनाओ को आहत होने से रोका जा सके। एवं वहा मौके पर जो गौवशं जीवित है उसे तुरन्त प्रभाव से गौशाला मे शिफ्ट करवाया जावे तथा मेडिकल वेस्ट एवं अवधिपार दवाओ को तुरन्त प्रभाव से निष्तारण करवाया जावे।

उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने समिति सदस्यों को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया साथ ही समिति सदस्यों से आग्रह भी किया कि वे साथ मिलकर डंपिंग ग्राउंड में घूम रहे गौवंश को गौशालाओं तक पहुंचाए। उन्होंने कालूरोड की तरफ दीवार व गेट सहित ग्राउंड की तीनों तरफ तारबंदी करवाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष सत्यनारायण टाक, वरिष्ठ इतिहासकार चेतन स्वामी, मनोज डागा, एड. प्रवीण पालीवाल, एड. रणवीरसिंह खींची, जयप्रकाश जंवरिया, दिनेश प्रजापत, रूपेश सुथार, दुर्गेश मारू, जय धरु एवं नरपतसिंह मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment