एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

उत्सव की तरह श्रीडूंगरगढ़ में स्वागत हुआ वंदे भारत ट्रेन का, विधायक सारस्वत ने दिखाई हरी झंडी

Published on: September 25, 2025

The Khabar Xpress 25 सितंबर 2025। वंदे भारत ट्रेन आज बीकानेर से रवाना होकर शाम 4 बजे बाद श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां उत्सव सा माहौल हो गया। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत, भाजपा देहात ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष इमरान राईन, भाजपा बीकानेर देहात जिलाउपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, भाजपा महिला शहर अध्यक्ष श्रीमती रेखा भादानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इससे पूर्व विकसित भारत के विकसित राजस्थान को नई उड़ान देते हुए आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बांसवाड़ा से वर्चुअल माध्यम द्वारा तीन नई ट्रेनों का शुभारंभ किया।

इसी क्रम में बीकानेर–दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस के श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर रेलवे स्टेशन पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नगर के गणमान्यजनों की उपस्थिति में ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

संपूर्ण श्रीडूंगरगढ़ वासियों की ओर से विधायक सारस्वत ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी एवं केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जी का आभार और धन्यवाद प्रकट किया।

विधायक सारस्वत ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव से क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों का महानगरों से सीधा जुड़ाव होगा, जिससे व्यापारिक और शैक्षणिक गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह ट्रेन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

इस अवसर पर अमित पारीक, भाजपा नेता डॉ चंद्रप्रकाश बारूपाल, लॉयन्स क्लब अध्यक्ष महावीर माली, आपणो गांव सेवा समिति अध्यक्ष जतन राजपुरोहित, नागरिक विकास परिषद अध्यक्ष तुलसीराम चोरडिया, समाजसेवी श्रीगोपाल राठी, विहिप से भँवरलाल दुगड़, भाजपा अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, नरेश मोट, महेन्द्र सिंह तंवर, पूर्व चेयरमेन लीलाधर बोथरा, पूर्व अध्यक्ष महावीर अडावलिया, रेलवे के नरेन्द्र कुमार शर्मा रेलवे, प्रभारी वेदप्रकाश, पवन सारस्वत उदरासर, श्रवण सारस्वत बिंझासर, हेमराज भादानी, MP पारीक, रणजीत पारीक, ओमप्रकाश गांधी, पार्षद गण, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नागरिकगण, रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।

देखे वीडियो…

https://www.facebook.com/share/v/1F2YramPD2

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

Leave a Comment