एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

स्वच्छता सेवा पखवाड़ा शिविर आज से, उपखण्ड अधिकारी ने किया शिविर का अवलोकन, भाजपा सरकार का शिविर और भाजपा पार्षद ही नदारद, जिस गली में शिविर उसी में सफाई नही, देखे मौके के वीडियो

Published on: September 17, 2025

The Khabar Xpress 17 सितंबर 2025। शहर चलो अभियान के अंतर्गत स्वच्छता सेवा पखवाड़ा की शुरुआत आज से हो चुकी है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक कस्बे के अलग अलग वार्डो में शिविर लगाए जायेंगे जिनमे आमजन से जुड़ी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

कस्बे के कालुबास स्थित हनुमान भवन (बोथरा कुआं) में आज वार्ड संख्या 1,2,3,34,35 के वार्डवासियों के लिए शिविर लगाया गया। नगरपालिका, जलदाय विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग एवं रसद विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर जनसमस्याओं को सुनेंगे एवं उनका समाधान करेंगे। शिविर का अवलोकन श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा ने करते हुए कहा कि जनता से जुड़ी हुई आम समस्याओं का तत्काल ही शिविर में समाधान किया जाएगा। जनप्रतिनिधि अपने वार्डवासियों को इस शिविर का लाभ अधिकाधिक दिलवाये। इस दौरान तहसीलदार एवं अधिशाषी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा, शिविर संयोजक मोहम्मद सैजाद, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भाजपा का शिविर भाजपा पार्षद ही नदारद

आज का शिविर वार्ड संख्या 34 में लगाया गया है। जिसमे वार्ड 1,2,3,34,35 निवासियों सहित कस्बेवासियों को लाभ मिल सकेगा। इन पांच वार्डो में से चार वार्डो में भाजपा के पार्षद है। लेकिन शिविर की शुरुआत से अभी तक एक भी पार्षद ने आकर शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई है। पार्षद जगदीश गुर्जर कुछ देर जरूर उपस्थित रहे थे। ऐसा लग रहा है कि निकाय चुनावों के नजदीक का समय होने पर शायद अब उन्होंने अपने कार्यकाल की समाप्ति मान ली है और जनता की समस्याओं से उनका कोई सरोकार नही रहा है।

कालुबास वासियों ने जलदाय विभाग की जेईएन साधना मीणा से पेयजल आपूर्ति की शिकायत की और तुरंत सुधार की मांग की।

जहां शिविर उसी गली की स्थिति ये है कि नालियों की सफाई नही हो रखी है। साथ ही पूरी गली में ही झाड़ियां ही झाड़ियां है।

देखे वीडियो…

https://www.facebook.com/share/v/179NKh3SGq

शिविर का अवलोकन किया उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा ने, देखे वीडियो…

https://www.facebook.com/share/v/1Cy84pwiAe

मोहल्लेवासियों जलदाय विभाग के जेईएन को घेरा, देखे वीडियो…

https://www.facebook.com/share/v/19AyfY2fhy

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

शहर की पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई, गंदे पानी की हो रही सप्लाई, नहीं हो रहे लीकेज ठीक

Leave a Comment