The Khabar Xpress 16 सितंबर 2025। सरदारशहर में हुए जघन्य हत्याकांड में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के डेलवां गांव की बेटी को न्याय दिलाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ में भी आवाज़ बुलंद हुई। क्षेत्र के युवाओं ने आज श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड कार्यालय पहुंचकर उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की हिन्दू क्रान्ति सेना श्यामगिरी गुसाईं ने राजस्थान इकाई की ओर से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी से ज्ञापन में मांग की है कि इस निर्मम जघन्य हत्याकांड की त्वरित निष्पक्ष जांच करने व फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर हत्यारों को फांसी की सजा जल्द से जल्द दिलाये। इस दौरान टेम्पो यूनियन के अध्यक्ष गौरीशंकर स्वामी, आनंद जोशी, भवानी पारीक, लेखराम नाई, डूंगर राम लोहार, सोनू सिंह, तारा सिंह ओड, दयाल सिंह, ओमप्रकाश नाई मौजूद रहे।











