एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

69वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आज हुआ आगाज़, 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में सोफ़िया स्कूल ने जीता फाइनल

Published on: September 14, 2025

The Khabar Xpress 14 सितंबर 2025। कस्बे के श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में 69वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्षीय छात्र-छात्रा टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा उद्घाटन घोषणा कर किया गया। सारस्वत ने खेल शारिरिक व्यायाम के साथ ही मानसिक रूप से भी मजबूती देते है। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष राम गोपाल सुथार ने बच्चों को खेल के प्रति निरंतर जुड़े रहने का संदेश दिया तथा तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा ने बच्चों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। उद्घाटन समारोह में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष राम गोपाल सुथार, श्रीडूंगरगढ़ तहसीलदार श्री वर्धन शर्मा, अशोक कुमार चुग, समाजसेवी व भाजपा नेता बृजलाल तावणियाँ, लक्ष्मी नारायण तावणियाँ, पूर्व प्राचार्य लीलाधर शर्मा एवं आदुराम जाखड़, पूर्व सीबीईओ भंवरलाल जानू, भवानी शंकर स्वामी, भामाशाह प्रदीप कुमार सिखवाल, समाजसेवी गोपाल राठी, समाजसेवी गोवर्धन सिंह राजपुरोहित, सुनील तावणियाँ, युवा नेता भरत सारस्वत, मनोज कायल, प्रवीण पालीवाल, आईदान जोशी, मुकेश जाखड़, सीताराम महावर, श्रीभगवान सिखवाल, राजू हीरावत आदि उपस्थित रहे।

उपस्थित सभी अतिथियों का शाला प्रधान श्रीमती विमला गुर्जर द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन जितेंद्र स्वामी व मूलाराम शर्मा ने किया।


भामाशाहों ने विद्यालय विकास हेतु दिया अभूतपूर्व सहयोग

कस्बे की श्री कन्हैयालाल सिखवाल स्कूल में आज 69वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के भामाशाहों द्वारा दिल खोल कर के विद्यालय को सहयोग प्रदान करने की घोषणाएं की गई।

इस दौरान भामाशाह अभिजीत सिखवाल व अभिलाषा सिखवाल द्वारा अपने पिता स्वर्गीय दिलीप सिखवाल की स्मृति में विद्यालय में खेल कूद गतिविधियों के विकास व अन्य भौतिक विकास हेतु 11 लाख रुपए का सहयोग की घोषणा की।

भामाशाह व भाजपा नेता बृजलाल की तावणियाँ के द्वारा 51000 कक सहयोग, राजस्थान गेस्ट हाउस कोलकाता के द्वारा 26000 रुपए, पवन सोनी के द्वारा 21000, लक्ष्मी नारायण जी तावणियाँ के द्वारा 11000, भामाशाह गोवर्धन सिंह राजपुरोहित के द्वारा 11000, सूरत नाथ बलिहारा के द्वारा 15000, एडवोकेट प्रवीण पालीवाल के द्वारा 5100, सतीश जोशी आईदान जोशी द्वारा 5100 का सहयोग करने की घोषणा की गई।


आज के मैचों के परिणाम


शारीरिक शिक्षक राजूनाथ सिद्ध ने बताया कि प्रतियोगिता में दो वर्गों के फाइनल मुकाबले आज संपन्न हो गए। 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में सोफिया विद्यालय की टीम ने फाइनल जीता। आरएस बीकानेर की टीम द्वितीय स्थान और श्री कन्हैयालाल लाल सिखवाल की टीम तृतीय स्थान पर रही।
19 वर्षीय छात्र वर्ग में जैन स्कूल बीकानेर ने प्रथम स्थान तो सादुल स्कूल बीकानेर द्वितीय स्थान पर रही और एनएनआरएसवी बीकानेर ने तृतीय स्थान पर कब्ज़ा किया।
नियंत्रण समिति के प्रभारी मुरलीधर स्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता में कल 17 वर्ष छात्र व 19 वर्ष छात्रा वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment