एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

151 किलो महाप्रसादी का लगाया भोग, काला गौरा भैरू मन्दिर में आज होगा रात्रि जागरण, रात को छप्पनभोग

Published on: September 5, 2025

The Khabar Xpress 05 सितंबर 2025। कल शनिवार को अनन्त चतुर्दशी के उपलक्ष्य पर कल श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा, तोलियासर, लखासर सहित कस्बे के सभी भैरू मंदिरों में दर्शनार्थियों का मजमा रहेगा। कस्बे के आडसर बास काला गोरा भैरू मन्दिर में 21वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। सुबह 151 किलो चूरमे का महाभोग लगाया गया।

काला गोरा भैरूनाथ नवयुवक मंडल के सदस्यों ने बताया कि आज 5 सितंबर शुक्रवार शाम को मशहूर भजन मंडली जोड़ा भाइयों के शिष्य मुकेश लोहरा चक धोरावाला द्वारा शानदार रात्रि जागरण दिया जाएगा। पुजारी कन्हैयालाल गुरावा ने बताया कि आज शाम को हस्तनिर्मित छप्पनभोग का भोग बाबा को लगाया जाएगा।

आज सुबह भेरुजी महाराज का महाभिषेक किया गया। तदुपरांत महाप्रसादी का वितरण श्रद्धालुओं को किया गया। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, समाजसेवी हरिप्रसाद तापड़िया, श्यामसुंदर पुरोहित, शिव सारस्वत, करण सारस्वत, अमरचंद झंवर सहित काला गोरा भैरूनाथ नवयुवक मंडल ने सेवाएं दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment