एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

The Khabar Xpress बना जनता की आवाज़, खबर प्रकाशित होते ही पहुंचे जलदाय विभाग के कार्मिक, बताई ड्रेनेज समस्या

Published on: August 16, 2025

The Khabar Xpress 16 अगस्त 2026। आपका अपना न्यूज़ पोर्टल The Khabar Xpress एक बार फिर बना जनता की आवाज। कल शाम को जलदाय विभाग की लापरवाही से कस्बे के मोमासर बास में पेयजल आपूर्ति लीकेज की खबर प्रकाशित होने के बाद सुबह 9:30 पर जलदाय विभाग के कार्मिक मौके पर पहुंचे। ठेकाकार्मिक मनोज कुमार(बन्नो) ने बताया कि मौके पर मौजूद मोहल्लेवासियों की मौजूदगी में जब पाइप लाइन चेक की गई तब पता चला कि लीकेज जलदाय विभाग की पाइप लाइन में ना होकर ड्रेनेज लाइन की है। जो ओवरफ्लो होने के कारण घरों के चेम्बर्स में से वापिस पानी सड़क पर बह रहा है। जलदाय विभाग के लीकेज ठेकेदार श्रवण सारस्वत ने बताया कि जब पेयजल आपूर्ति होती है तो लोगो के घरों में पानी पर्याप्त मात्रा में आने के बाद इसे ही खुला छोड़ दिया जाता है जिसकी वजह से वो पानी ड्रेनेज में चला जाता है जिस वजह से ड्रेनेज ओवरफ्लो होने के कारण घरों के पास बने चेम्बर्स से पानी व्यर्थ बह जाता है। कार्मिकों ने मोहल्लेवासियों से पेयजल व्यर्थ ना बहाने की अपील की।

ड्रेनेज ओवरफ्लो होने की सूचना जब श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका स्वास्थ्य निरीक्षक हरीश गुर्जर को दी गयी तो उन्होंने जल्द ही इसका निस्तारण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सफाईकर्मियों को मौका देखने के निर्देश दिये।

मोहल्लेवासियों ने श्रीडूंगरगढ़ के विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल The Khabar Xpress का आभार जताते हुए कहा कि ये पोर्टल जनता की आवाज़ बनकर काम कर रहा है।

ये भी पढ़े…

जलदाय विभाग की लापरवाही से गंदा पानी पीने को मजबूर है कस्बे के मोमासर बास के नागरिक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment