The Khabar Xpress 23 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शराब के ठेकेदारों के हौंसले बुलंद है। सरकारी आदेशो की जमकर अवहेलना की जाती है। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खुले हुए ठेकों के 8 बजे के बाद भी बिक्री करने की शिकायतें मिली है। पुन्दलसर ग्रामवासियों ने वीडियो भेजकर शिकायत की है कि शराब ठेका रात 8 बजे के बाद आधी रात तक खुला रहता है। असामाजिक तत्वों से आमजन को परेशानी होती है। शराब में होश खोए हुए लोगो के दुर्घटनाग्रस्त होने की भी संभावनाए बनी रहती है। गांव का सामाजिक सौहार्द्र को नुकसान पहुंच रहा है। कई बार शिकायते करने पर भी प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं कि जा रही है।