एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विमान हादसा- क्षेत्र के नजदीक फाइटर प्लेन क्रैश

Published on: July 9, 2025

The Khabar Xpress 09 जुलाई 2025। बड़ी दुर्घटना की खबर मिली है। हमारे पुराने जिले चुरू में बड़ा विमान हादसा हो गया है। नजदीकी तहसील रतनगढ़ के भानुदा गांव में अचानक वायुसेना का एक विमान क्रैश हो गया।

प्लेन क्रैश की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा मौके पर पहुंच गया। इससे आसपास के इलाके में भी हड़कंप मच गया। राजलदेसर पुलिस थाने का जाप्ता मौके पर पहुंच गया। सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों ने एक शव टुकड़ो में मिलने का दावा किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने रक्षा सूत्रों के हवाले से घटना की जानकारी दी है। इसके अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान भातीय वायुसेना का जगुआर फाइटर प्लेन था। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

पहले भी हो चुके है हादसे

इससे पहले गुजरात के जामनगर जिले में बुधवार रात भारतीय वायुसेना का एक जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश हो गया था। यह घटना जामनगर के सुवर्णा रोड गांव के पास हुई, जहां प्लेन के क्रैश होने के बाद भीषण आग लग गई थी. क्रैश होने के बाद प्लेन कई टुकड़ों में बंट गया था।

हरियाणा के अंबाला जिले में भी बीते 7 मार्च को वायुसेना का एक फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि, पायलट ने समय रहते सुरक्षित इजेक्ट कर लिया। फाइटर जेट गिरने के कारण कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई थी।

वीडियो..

https://www.facebook.com/share/v/1F5gUTSj7A

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment