एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

रामेश्वर डूडी के जन्मदिन पर बिशनाराम सियाग की अगुवाई में कई कार्यक्रम हुए आयोजित

Published on: July 2, 2025

The Khabar Xpress 02 जुलाई 2025। राजस्थान के किसान नेता,विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व केबिनेट मंत्री रामेश्वर डूडी के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अगुवाही में मंगलवार 01 जुलाई को प्रातः 8:00 बजे उदयरामसर स्थित गौचर भूमि में पौधारोपण किया गया।

तत्पश्चात डूडी के स्वास्थ्य में सुधार होने की कामना के लिए रानीबाजार स्थित देहात कांग्रेस कार्यालय में प्रातः 11:30 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सांयकाल 06:00 बजे बाईपास स्थित श्रीकृष्ण गौशाला उदयरामसर में गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया गया।
इस अवसर पर देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मदनगोपाल मेघवाल, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, डॉ राजेन्द्र मूण्ड, विक्रम स्वामी, महिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष शांति बेनीवाल आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रामेश्वर डूडी का सादगीपूर्ण जीवन,दूरदर्शी सोच, आमजन सेवा के प्रति समर्पण और ईमानदारी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।हम उनके दीर्धायु होने, उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते है,साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द स्वस्थ होकर हमारे बीच पधारे।
सियाग ने बताया कि डूडी केवल राजनीतिज्ञ ही नहीं है, बल्कि वह समाज और प्रकृति के प्रति संवेदनशील सोच के प्रतीक रहे हैं। उन्हीं के विचारों से प्रेरित उनके समर्थकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए प्रतिवर्ष की भांति जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों,विभिन्न ब्लॉकों,मण्डलों और गांवों में पेड़-पौधे लगाकर उनका जन्मदिन मनाया। साथ ही जिले में समर्थकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना के लिए धार्मिक अनुष्ठानों,गौ शालाओं में गायों को हरे चारे व गुड़ खिलाने इत्यादि कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया।

जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि तीनों कार्यक्रमों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण कस्वा, अम्बाराम इनखिया, पूनम चन्द भांभू, हेमंत यादव, राजपाल कुल्हरी, आनंद जोशी, मनीष पुरोहित, डॉ प्रीती मेघवाल, सिवरी चौधरी, प्रभुदयाल डूडी, अर्जुनराम कूकणा, प्रहलाद राम गोदारा, रामेश्वरलाल जाखड, बृजलाल गोदारा, आनंदसिंह सोढा, सुमित कोचर, राहुल जदूसँगत, मुमताज़ शेख, आशा स्वामी, मनोज किराडू, मोहनराम लीलड, भंवरसिंह जोधासर, अभिमन्यु जाखड, शुभम शर्मा, हेतराम जाखड, मामराज जाखड, राकेश गोदारा, मुन्नीराम गरुवा, गणेश गरुवा, नेमीचंद जाखड, सतपाल कुमावत, मुकेश जाखड, पुरखाराम गेदर, कुम्भाराम, मोइनूदीन मोनू आदि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment