एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

क्षेत्र को मिला सड़को का तोहफा, 9 करोड़ की लागत से ग्राम सड़क योजना से बनेंगे मोमासर व रीडी में अटल प्रगति पथ

Published on: July 1, 2025

The Khabar Xpress 01 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण विकास को नई दिशा मिल रही है। क्षेत्र के मोमासर व रिड़ी गांव में ग्राम सड़क श्रेणी के अंतर्गत तीन-तीन किलोमीटर लंबे अटल प्रगति पथ बनाये जायेंगे। जिन पर कुल मिलाकर लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत आएगी। राज्य सरकार ने इन कार्योके लिए सैद्धांतिक स्वीकृति जारी कर दी है।

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री श्रीमती दिया कुमारी का आभार जताया है।

विधायक सारस्वत ने कहा कि, “मोमासर और रिड़ी गांव में इन सड़कों की मांग लंबे समय से थी। जो अब पूरी हो रही है। यह स्वीकृति ग्रामीण विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

इस घोषणा के बाद ग्रामवासियों ने सरकार एवं विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताते हुए विधायक द्वारा इस महत्वपूर्ण मांग की पूर्ति के लिए आभार जताया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment