एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को मिला बड़ी सौगात: 90 करोड़ की लागत से बनेगी डबल रोड, विधायक सारस्वत ने केंद्र व राज्य सरकार का व्यक्त किया आभार

Published on: June 19, 2025

The Khabar Xpress 19 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए एक और बड़ी विकास योजना को मंजूरी मिल गई है। खारड़ा से राजपुरा, सेरूणा होते हुए राजेडू तक की 66.90 किलोमीटर लम्बी सिंगल रोड को अब डबल रोड में परिवर्तित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य लगभग ₹90 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा, जिसकी स्वीकृति जारी कर दी गई है।

इस ऐतिहासिक स्वीकृति पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पीडब्ल्यूडी मंत्री श्रीमती दिया कुमारी एवं कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का आभार प्रकट किया है। विधायक सारस्वत ने कहा कि इस सड़क की मांग लंबे समय से चल रही थी इसके लिए हमने राज्य सरकार को कई बार अवगत करवाया था जिस पर राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार से मंजूरी करवा कर क्षेत्र वासियों को बहुत बड़ी सौगात दी है

यह सड़क परियोजना क्षेत्रवासियों के लिए विकास और सुविधा की नई राह खोलेगी, जिससे यातायात व्यवस्था सशक्त होगी और क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment