एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

पहचान पोर्टल नवाचार :- जन्म-मृत्यु एवं विवाह के प्रमाण पत्र व्हाट्सएप पर भी मिलेंगे

Published on: June 13, 2025

The Khabar Xpress 13 जून 2025। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के निर्देशानुसार पहचान पोर्टल पर नवाचार करते हुए पहचान पोर्टल से जारी जन्म-मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र अब आवेदक व्हाट्सएप नंबर पर भी प्राप्त कर सकते हैं।
जिला रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक श्री रोहताश्व सूनिया ने बताया कि विभाग के द्वारा नवाचार के रूप में जन्म-मृत्यू एवं विवाह प्रमाण पत्र व्हाट्सएप नंबर पर भी प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके तहत सभी जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित किया कि पहचान पोर्टल पर जन्म-मृत्यु एवं विवाह की घटनाओं का पंजीकरण करते समय आवेदक से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जिस पर व्हाट्सएप की सुविधा उपलब्ध हो) दर्ज करवाना सुनिश्चित करें। जिससे आमजन को व्हाट्सएप नंबर पर जन्म-मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र की प्रति उपलब्ध करवाई जा सके।

हर कार्यालय के बाहर लगेगा सूचना बोर्ड
इस नवाचार के माध्यम से प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया न सिर्फ तेज हुई है, बल्कि पारदर्शिता और नागरिकों की सुविधा भी बढ़ी है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्यालयों के बाहर इस सुविधा से संबंधित सूचना पट्ट लगाए जाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस व्यवस्था की जानकारी प्राप्त कर सकें और इसका लाभ उठा सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment