The Khabar Xpress 12 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ का ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल क्षेत्र में शिक्षा का एक उभरता हुआ प्रकाशस्तंभ बन चुका है। निरंतर अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के चलते यह विद्यालय शहर के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में से एक बन गया है। क्षेत्र के विद्यार्थियों को नये अवसर देते हुए इस वर्ष से विद्यालय में विज्ञान संकाय की भी शुरुआत हो रही है, जो हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों में संचालित होगी। प्रिंसिपल पार्वती शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के युवा जो विज्ञान में अपना बेहतर भविष्य तलाशने के लिए दूसरे शहरों की ओर रुख कर रहे है उनको अपने शहर में ही बेहतर से बेहतर शिक्षा मिल सके ऐसा हमारा प्रयास रहेगा। विषयों के विशेष योग्य शिक्षकों द्वारा आधुनिक पद्धति से अध्यापन करवाया जाएगा। हर एक छात्र पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

ब्राइट फ्यूचर वह विद्यालय है जहाँ शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहती बल्कि विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार किया जाता है। इसी उद्देश्य से नए शैक्षणिक सत्र से विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कोडिंग जैसे विषयों की शिक्षा भी प्रारंभ की जा रही है। ऐसा करने वाला यह क्षेत्र का पहला शिक्षण संस्थान होगा।

विद्यालय की एक और विशेषता यह है कि यहाँ विज्ञान, कला और वाणिज्य—तीनों संकायों की शिक्षा उच्च गुणवत्ता के साथ उपलब्ध है। बिना किसी मानसिक दबाव के विद्यार्थियों को प्रेरक और सहयोगी वातावरण में शिक्षा दी जाती है। खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी ब्राइट फ्यूचर का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। यह विद्यालय न केवल शिक्षा बल्कि सर्वांगीण विकास में विश्वास रखता है। विद्यालय अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए उनके लिए भविष्य के स्टेप तैयार करेगा।

श्रीडूंगरगढ़ के हनुमान क्लब के पास शहर के मध्य में स्थित यह विद्यालय विद्यार्थियों को समुचित शैक्षणिक माहौल प्रदान करता है। विद्यालय में विषयवार उत्कृष्ट योग्य, अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकीय स्टाफ है, जो हर विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। विद्यालय विद्यार्थियों को परिवहन की भी समुचित व्यवस्था रखता है।










