एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

कस्बे के बन्द मकान में चोरों की सेंधमारी, 25 लाख से अधिक गहनों, नगदी व सामान पर किया हाथ साफ

Published on: June 11, 2025

The Khabar Xpress 11 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चोरो के हौसले इन दिनों बुलंदी पर है। प्रशासन की आंख के नीचे से चोर अपनी करामते दिखाकर प्रशासन को धत्ता बता रहे है। कस्बे में बहुत बड़ी चोरी की खबर आई है। चोरों की सेंधमारी बढ़ गयी है। कस्बे के आडसर बास वार्ड 30 निवासी संदीप कुमार पुत्र काशीराम सारस्वत ने बताया कि वो अपने व्यापार के लिए दिल्ली रहता है। उसके पिता भी राजकोट में व्यापार करते है। 4 मई 2025 को घर को टाला लगाकर उसके पिता राजकोट चले गए थे। 10 जून को जब उसकी पत्नी ने श्रीडूंगरगढ़ आकर अपना घर खोला तो पता चला कि घर के मुख्य दरवाजे के ताला टूटा हुआ है और घर के कमरों एवं अलमारियों के भी ताले टूटे हुए पड़े है और घर के कपडे बिस्तर समान आदि बिखरा हुआ हैं। मेरी पत्नी नें मेरे पिता को फोन पर पूरी वारदात बताई उन्होंने पहले पुलिस को बताया और फिर मुझे बताया। मैं आज 11 जून को सुबह ही दिल्ली से घर पहुंचा और सामान की जांच की तो पाया कि चोरी ने घर के ताले तोड़कर सोने के 200 ग्राम के करीब स्वर्णाभूषण, 7 किलो के करीब चांदी का सामान और 3,45,000/- रूपयें, 200 नई साडीयां, सूटकेस, एलईडी टीवी, ओवन, मिक्सर, सिलाई मशीन सहित घरेलू सामान और बर्तन भी ले गए। संदीप ने बताया कि चोरों ने घर से करीब पच्चीस लाख रूपयें का सामान चोरी किया। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। बीकानेर से एफएसएल टीम को बुलाया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment