एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

निर्जला एकादशी पर पूरे दिन चला सेवा का दौर, सेवादार रहे लगातार सक्रिय, महिला मोर्चा ने किया पौधारोपण

Published on: June 6, 2025

The Khabar Xpress 06 जून 2025। आज निर्जला एकादशी के दिन कस्बे में पूरे दिन सेवादार सक्रिय रहे। कस्बे के मुख्य बाजार, घुमचक्कर, उपखंड कार्यालय के पास सेवादार आम राहगीरों की सेवा में तत्पर दिखे। तरबूज, शीतल जल व शरबत, आइसक्रीम, चॉकलेट को एकादशी पर वितरित किया गया।

कस्बे के मुख्य स्टैंड पर दुर्गा पान भंडार के पास सेवादारों ने तरबूज और शरबत का वितरण आम राहगीरों को किया। इस दौरान महादेव तावणियाँ, अमित पारीक, राजकुमार माली, सहित सेवादार सक्रिय रहे।

भाजपा शहर महिला मोर्चा ने किया पौधारोपण एवं फल वितरण

श्रीडूंगरगढ़ भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रेखा भादानी ने बताया कि आज निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर महिला मोर्चा द्वारा श्रीडूंगरगढ़ सेवा धाम में बच्चों को फल वितरण किया गया और पौधारोपण किया गया। इस दौरान श्रीमती कांता सोमाणी, श्रीमती लीला सोमाणी, श्रीमती सुमन बाफना, अंजू सेवग, रेखा दर्जी मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ उपखंड कार्यालय के पास करणी लॉ कंसल्टेंसी एवं खिची परिवार द्वारा आम राहगीरों के लिये शीतल पेयजल और शरबत की व्यवस्था की गई। रणवीर सिंह खिची सहित अनेक सहयोगियों ने सेवाकार्य किया।

नर नारायण सेवा संस्थान द्वारा निर्जला एकादशी पर लस्सी, केरिपाना, रोज शरबत, ऑरेंज शरबत, आइसक्रीम और चॉकलेट वितरण किया गये

निर्जला एकादशी पर नर नारायण सेवा संस्थान श्री डूंगरगढ़ ने कस्बे के घुमचक्कर पर आम राहगीरों को लस्सी, रोज शरबत ऑरेंज शरबत, केरिपाना शरबत, आइसक्रीम, केला और चॉकलेट का वितरण कर सेवा कार्य किया।

संस्थान के संस्थापक धनराज जस्सू ने बताया की प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी धार्मिक कार्यो पर सेवा करते हुए निर्जला एकादशी पर श्रीडूंगरगढ़ के घुमचक्कर पर विशाल सेवा शिविर क़ा आयोजन किया गया है। इस सेवाकार्य मे संस्थान के सहयोगकर्ताओ कंसह्योग से आम राहगीरों की सेवा की गई।
आनंद जोशी ने बताया कि सुबह 9 बजे से श्याम 6 बजे तक यह सेवा शिविर जारी रहा। इस सेवा शिविर मे संस्थान अध्यक्षा सुषमा करनाणी, जी, श्याम करनाणी, विनोद कुमार तोलम्बिया, प्रदीप तंवर, राजकुमार राजपुरोहित, सीताराम मोसुण, राजकुमार नाई, राजेश महावर, कैलाश, महेंद्र नाथ, अभिषेक, टेक्सी यूनियन के अध्यक्ष गोरीशंकर स्वामी, मुकेश गोड़ के साथ साथ अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सेवा मे अपना श्रम दान किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment