एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

बीकानेर सम्भाग का पहला आदर्श आवासीय वेद विद्यालय खुलेगा श्रीडूंगरगढ़ में, विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का जताया आभार

Published on: June 3, 2025

The Khabar Xpress 03 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ में वेद विद्यालय की स्वीकृति मिली है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने बीकानेर सम्भाग के पहले वेद विद्यालय की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र की भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण और सांस्कृतिक उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा। विधायक ने कहा कि वेद विद्यालय खुलने से क्षेत्र में वैदिक शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। हिंदुस्तान की सनातन संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

राज्य सरकार के परिवर्तित बजट वर्ष 2024-25 की घोषणा संख्या 64.02.00 के तहत प्रत्येक संभाग स्तर पर एक आदर्श आवासीय वेद विद्यालय स्थापित किया जाना है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में बीकानेर सम्भाग का पहला वेद विद्यालय की स्थापना की जाएगी।

विभागीय निर्देशानुसार जब तक वेद विद्यालय का नवीन भवन निर्मित नहीं हो जाता, तब तक विद्यालय का संचालन अस्थाई रूप से आगामी शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई 2025 से प्रारंभ किया जाएगा।

यह वेद विद्यालय वैदिक शिक्षा को बढ़ावा देने, भारतीय संस्कृति के मूल्यों के संरक्षण तथा विद्यार्थियों में संस्कार निर्माण की दिशा में एक अहम कदम होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

Leave a Comment