एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

क्षेत्र की बेटी का बढ़ा राजनैतिक कद, कांग्रेस ने बनाया प्रदेश महासचिव

Published on: May 28, 2025

The Khabar Xpress 28 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ की बहू-बेटी भी अब क्षेत्र की राजनैतिक विरासत को आगे बढ़ा रही है। आज भी जब महिलाओं के नाम को सिर्फ स्टाम्प के तौर उपयोग किया जा रहा है वहीं कुछ ऐसी भी महिलाएं है जो अपनी इच्छाशक्ति के बल पर अपनी अलग पहचान बनाने में जुटी हुई है। ऐसी ही पहचान बना रही है कांग्रेस की महिला नेत्री नीरू चौधरी। नीरू चौधरी पिछले काफी समय से क्षेत्र की कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय है। जाट महासभा की प्रदेश युवा महिला अध्यक्ष तो है ही सक्रिय राजनीति से जुड़कर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ मिलकर कदम से कदम मिला रही है। नीरू चौधरी मूलतः क्षेत्र के बाधनु गांव के किसान परिवार की बेटी है तो कस्बे के पडौसी गांव ऊपनी की पुत्रवधू भी है। आज राजस्थान कांग्रेस ने राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की पहली सूची जारी की है, जिसमे नौ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं तीन प्रदेश महासचिवों की नियुक्ति जारी की है। क्षेत्र की बहू व बेटी नीरू चौधरी को राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। नीरू चौधरी की नियुक्ति से उनके समर्थकों में असीम उत्साह है। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नेताओं से उन्हें महासचिव बनाये जाने पर बधाईयांमिल रही हैं।

आज राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह की अनुशंसा पर राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा द्वारा नई टीम की घोषणा की गई है। इस घोषणा में 16 जिलों में नए जिलाध्यक्ष को भी नियुक्तियां दी गयी है। बीकानेर से शांति बेनीवाल को देहात जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment