एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ का 144वां स्थापना दिवस आज, सांस्कृतिक संध्या की तैयारियां जोरों पर, मुख्य बाजार में सजा है स्टेज

Published on: May 25, 2025

The Khabar Xpress 25 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ के 144वें स्थापना दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बता देवे कि आज शाम को श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्टेज तैयार हो चुका है। आज देश के सुप्रसिद्ध गायक कलाकार छोटूसिंह रावणा, दिल्ली से कलाकारों का विशेष आकर्षण अघोरी नृत्य की प्रस्तुति होगी तो स्थानीय कलाकार हनुमान कुदाल भी अपनी गायकी से कस्बेवासियों को आनन्दित करेंगे। श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस समारोह का आयोजन पहली बार श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका द्वारा किया जा रहा है। इसका संयोजन श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस समारोह समिति द्वारा किया जा रहा है जिन्होंने गत वर्ष भी स्थापना दिवस पर शानदार कार्यक्रम आयोजित किया था। समिति ने बताया कि कार्यक्रम का प्रचार क्षेत्र के गांवों में भी किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा आज सुबह ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और स्थापना दिवस समारोह समिति के सदस्यों के साथ तैयारियो का जायजा लिया एवं श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के सफाईकर्मियों को विशेष निर्देश दिये। सफाई निरीक्षक हरीश गुर्जर ने बताया कि कल रात आये तेज अंधड़ के कारण मुख्य बाजार में प्लास्टिक बैग्स और धूल का अंबार लग गया था जिसे आज सुबह ही सफाईकार्मिकों द्वारा सफाई करवाई गई। गुर्जर ने बताया कि कल रात ही मुख्य बाजार की अवरुद्ध नालियों को खोलकर सफाई की गई थी लेकिन देर रात आये अंधड़ ने सब कुछ दोबारा तहस नहस कर दिया जिसे आज सुबह जल्फाय आकर सुधारा गया।

देखे वीडियो….

https://www.facebook.com/share/v/1GDdxvhBFC/share/v/1GDdxvhBFC/

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment