The Khabar Xpress 25 मई 2025। कल रात्रि 10 बजे के करीब आये तेज़ अंधड़ ने आमजन के जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। श्रीडूंगरगढ़ अंचल के गांवों से बिजली पोल्स, खेतो में छप्पर उड़ने की खबर आ रही है। क्षेत्र के गांव मोमासर के एक मकान में एक मकान में आग लग गयी जिसे गांव वालों के सहयोग से बुझाया गया। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के घुमचक्कर को भी इस तेज अंधड़ से नुकसान पहुंचा है। घुमचक्कर की रेलिंग पर बंधे हुए बैनरों के कारण तेज हवा के दबाव से घुमचक्कर की रेलिंग्स ही उखड़ कर टूट गयी और सड़क पर आ गयी जिसे कुछ जागरूक युवाओं ने वापिस घुमचक्कर के अंदर की तरफ रखा। नेशनल हाइवे पर कॉलेज के पास भी एक खम्बे के गिरने के समाचार मिले है। रेत के इस तूफान ने घरों को मिट्टी से भर दिया। गृहिणी कोमल सारस्वत ने बताया कि घरों के हालात बद से बदतर हो गए है। मिट्टी की वजह से सारे घर के कमरे भर गए है। कोढ़ में खाज का काम जलदाय विभाग कर रहा है। कई दिनों से पानी सप्लाई ना होने के कारण साफ सफाई में भी दिक्कत आ रही है।










