एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

शहर भाजपा मंडल कार्यकारिणी, नये चेहरों के साथ पुरानो को भी मिला दोबारा मौका

Published on: May 24, 2025

The Khabar Xpress 23 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ शहर भाजपा मंडल कार्यकारिणी की सूची शुक्रवार को जारी हुई। जैसे ही मण्डल कार्यकारिणी जारी की गई इसकी चर्चा राजनैतिक गलियारों में होने लगी। पुर्व में भी जब शहर मंडल अध्यक्ष पद पर एकदम नए चेहरे राधेश्याम दर्जी के नाम की घोषणा की गई तो हर किसी को चौका गया। वही इस बार भी जब शहर मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई तो युवा कार्यकर्ताओं को वरीयता दी गई। शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने एकदम फ्रेश और युवा कार्यकर्ताओ को मौका दिया है। इस टीम को देखकर लग रहा है कि पार्टी पुरानो को छोड़ नई पौध तैयार कर रही है।

पुराने चेहरों को छोड़ नयो को अवसर

श्रीडूंगरगढ़ भाजपा शहर मण्डल कार्यकारिणी में गत कार्यकारिणी के तीन सदस्यों रीना देवी प्रजापत, कंचन देवी और संदीप कायल में विश्वास जताते हुए पुनः जगह दी गयी है तो 12 नए चेहरों में पार्टी ने विश्वास जताया है जिनमे कुछ तो बिल्कुल गुमनाम से है जो किसी भी पार्टी एक्टिविटी में पहले देखे ही नहीं गए थे। इसके अलावा भाजपा ने दो ऐसे चेहरों को भी शामिल किया है जो कस्बे में सेवा की पर्याय बन चुकी संस्था आपणो गांव सेवा समिति के पदाधिकारी मनोज डागा और मदन सोनी है जो कभी कहा करते थे कि उन्हें राजनीति में आना ही नहीं है वे सिर्फ प्राणी मात्र की सेवा के लिए ही कार्य करेंगे। पार्टी ने मदन सोनी को महामंत्री तो मनोज डागा को उपाध्यक्ष बनाया है। भाजपा शहर मण्डल में नजदीकी गांव जैतासर और तोलियासर भी सम्मिलित है। इसी को देखते हुए तोलियासर के राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित को उपाध्यक्ष बनाया है तो भाजपा बहुल गांव जैतासर की बिलकुल ही अनदेखी की गई है। भाजपा शहर मण्डल कार्यकारिणी में कालुबास के सबसे ज्यादा 6 युवा कार्यकर्ताओं को अवसर दिया गया है जिसमे अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, उपाध्यक्ष नंदू गोदारा जो गत कई वर्षों से पार्टी में युवा कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय है। कालुबास के ही पवन नाई, जगदीश मेघवाल, भरत जोशी और महेंद्र पुरोहित को मंत्री बनाया गया है। आडसर बास के चार युवाओं मदन सोनी को महामंत्री, कंचन देवी को मंत्री, गजानंद दाधीच को उपाध्यक्ष और सुमित बरडिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मोमासर बास से संदीप कायल महामंत्री और श्रवण मलघट को मंत्री बनाया गया है। बिग्गाबास से उपाध्यक्ष मनोज डागा को एवं रीना देवी प्रजापत व सरोज देवी जांगिड़ को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा की इस नई कार्यकारिणी में जहां युवा चेहरों को नया अवसर मिला है तो पार्टी के कई युवा कार्यकर्ताओ को धक्का भी लगा है। सबसे बड़ी बात की पार्टी नई पौध तैयार करने के चक्कर मे कहीं पुराने और कर्मठ कार्यकर्ताओं को तो दूर नहीं कर रही। इस पूरी कार्यकारिणी में शामिल कई युवा चेहरों को देखकर लग रहा है कि इन्हें भी किसी न किसी राज के नजदीकी लोगो को वरदहस्त प्राप्त है।

आगे नगरपालिका चुनाव है और वर्तमान परिस्थितियों में नई कार्यकारिणी और नए अध्यक्ष के लिए ये परीक्षा की घड़ी होने वाली है। गत अध्यक्ष महावीर प्रसाद अड़ावलिया ने अपने नेतृत्व में नगरपालिका में भाजपा का परचम लहराया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment