The Khabar Xpress 22 मई 2025। बीकानेर के पलाना में जनसभा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशनोक के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके बाद पलाना में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राजस्थान में विकास के लिए 70 हजार करोड़ रुपये खर्च किये गए है। मुम्बई के लिए बीकानेर से नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई है।

मोदी ने राजस्थान के विकास को विरासत के साथ जोड़ा है। मोदी ने बीकानेरी भुजिया के स्वाद और रसगुल्ले की मिठास को विश्वभर में पहचान की बात की। अमृतसर से जामनगर तक 6 लेन के इकोनॉमिक कॉरिडोर से राजस्थान का विकास होगा। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का काम भी राजस्थान में पूरा हो गया। प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान की 26 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि इससे राजस्थान औद्योगिक विकास होगा। मोदी ने महाराजा गंगासिंह की जल परियोजना को अभूतपूर्व बताया।

ऑपरेशन सिंदूर पर गरजे प्रधानमंत्री
मोदी ने कहा कि 22 अप्रेल को आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था। गोलियां मैदान में चली लेकिन उससे 140 करोड़ देशवासियों का सीना छलनी हुआ था। देशवासियों ने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने की सौगंध खाई। देश की सेना के शौर्य ने इस सौगन्ध को पूरा किया। देश की तीनों सेनाओं के पराक्रम ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। मोदी ने कहा कि 22 तारीख के हमले के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकवादियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने बर्बाद कर दिए। दुनिया और देश के दुश्मनों ने देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है।

मोदी ने कहा कि मैने सौगंध खाई थी देश नहीं झुकने दूंगा। ये सिर्फ आक्रोश नही है समस्त भारत का रौद्र रूप है। ये भारत का नया स्वरूप है। पहले पुलवामा में घर मे घुस कर किया था वॉर अब सीधा सीने पर किया है प्रहार। आतंक का फन कुचलने की यही नीति है यही रीति है यही भारत है यही नया भारत है।
ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद से निपटने के तीन सूत्र तय कर दिए है।
1. भारत पर आतंकी हमला हुआ तो करारा जवाब मिलेगा । समय और तरीका हमारी सेना तय करेगी
2. एटमबम की गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नही है।
3. आतंकी आकाओं और आतंकपरस्त आकाओं को एक मानेंगें।

मोदी का दिमाग ठंडा है, मोदी ठंडा दिखता है लेकिन मोदी का लहू गर्म रहता है। अब मोदी की नसों में गर्म सिंदूर बहता है।

पाकिस्तान का असली चेहरा पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा। इस ऑपरेशन से ये साबित हो गया है कि पाकिस्तान कभी भी भारत से सीधी लड़ाई नही लड़ सकता क्योंकि हर लड़ाई में उसे पराजय मिलेगी।
आजादी के बाद दशकों से यही चला आ रहा है। पाकिस्तान के आतंक का हर जवाब माँ भारती का सेवक ये मोदी देगा।
मोदी का दिमाग ठंडा है, मोदी ठंडा दिखता है लेकिन मोदी का लहू गर्म रहता है। अब मोदी की नसों में गर्म सिंदूर बहता है।
हर आतंकी हमले कि पाकिस्तान को कीमत चुकानी पड़ेगी ये कीमत पाकिस्तान की सेना और जनता चुकायेगी।
पाकिस्तान ने बीकानेर एयरबेस को निशाना बनाने की कोशिश की थी लेकिन कुछ नही बिगाड़ सकी। यहां से थोड़ी दूर पाकिस्तानी एयरबेस है जो आईसीयू में पड़ा है, जो अब ना जाने कब उठेगा।
मोदी ने कहा कि पाकिस्तान से अब बात होगी तो POK की होगी।
पाकिस्तान को भारत के हक़ का पानी नही मिलेगा। भारतीयों के खून से खेलना पाकिस्तान को महंगा पड़ेगा। ये भारत का संकल्प है और दुनिया की कोई ताकत भारत को इस संकल्प से नही डिगा सकती।

देखे वीडियो…
https://www.facebook.com/share/v/1C6DEdS8np









