एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

आमजन की जरूरत पर नही दे रही सरकार ध्यान, बीकानेर जयपुर के लिये नहीं है कोई ट्रेन

Published on: May 18, 2025

The Khabar Xpress 18 मई 2025। आवागमन का सबसे सुरक्षित और सुगम व सस्ता साधन भारतीय रेल को माना जाता है। कितनी बड़ी विडम्बना है कि बीकानेर से वाया नापासर-श्रीडूंगरगढ़-राजलदेसर व रतनगढ़ होते हुए जयपुर के लिए एक भी ट्रेन नहीं है। जबकि क्षेत्र के सबसे ज्यादा विद्यार्थी राजधानी में विद्याध्ययन के लिये जाते है। व्यापारियों को भी अपने निजी साधनों या निजी क्षेत्र की महंगी बसों में सफर करना पड़ता है। बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल केंद्र में मंत्री है और वर्तमान सरकार में बड़े ही कद्दावर नेता माने जाते है, साथ ही ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अनेक बड़े मंत्रियों के करीबी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इनकी एक मांग पर ही ये ट्रेन आरम्भ कर सकते है लेकिन उन्होंने भी कभी इस तरफ ध्यान नहीं दिया। बीकानेर जिले में भाजपा के मौजूदा विधायकों एवं बड़े नेताओं ने भी बीकानेर से जयपुर वाया श्रीडूंगरगढ़ होते हुए ट्रेन चले इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया। अगर बीकानेर से जयपुर वाया श्रीडूंगरगढ़-रतनगढ़ होते हुए इंटरसिटी ट्रेन चलाई जाए तो यहां के लाखों लोगों को फायदा मिल सकता है।

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता तुलसीराम चोरडिया ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से जयपुर जाने के लिए प्रयागराज एक ट्रेन है जो हफ्ते में जाति है और उसका भी समय निश्चित नहीं है। अगर सरकार द्वारा इंटरसिटी ट्रेन चलाई जाती है तो यहाँ के नागरिकों के अलावा विद्यार्थियों के लिए भी ये सुगम साधन हो जाएगा। पूर्व में भी सरकार को इसकी मांग को लेकर पत्र लिखे जा चुके है।

कस्बे के सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय वयोवृद्ध तोलाराम मारू ने अपने संस्मरण सुनाते हुए बताया कि मीटरगेज के वक़्त जयपुर के लिए शाम को जयपुर के लिए एक ट्रेन चलती थी। अब तो जैसे सरकारें भूल ही गयी है कि यहां के लिए सीधी जयपुर के लिए कोई रेलसेवा हो।

सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस के युवा नेता विमल भाटी ने बताया कि नागरिकों, व्यापारियों एवं विद्यार्थियों की जरूरत को देखते हुए बीकानेर से जयपुर वाया श्रीडूंगरगढ़ होते हुए इंटरसिटी ट्रेन की बेहद जरूरत है। सरकार को इस तरफ विशेष ध्यान देकर इसे जल्द से जल्द चलाना चाहिए।

श्रीडूंगरगढ़ में सांसद के सबसे नजदीकी भाजपा नेताओं एडवोकेट डॉ चंद्रप्रकाश बारूपाल एवं युवा भाजपा नेता शिवप्रसाद तावणियाँ ने इस मांग को केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के समक्ष रखने की बात कही और जल्द से जल्द इस मार्ग पर रेल सेवा आरम्भ हो ये सुनिश्चित किया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment