The Khabar Xpress 17 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ के सबसे व्यस्ततम चौराहे घुमचक्कर पर सांडो के बीच लड़ाई हो गयी जिससे यातायात बाधित हुआ। इस लड़ाई में सांडो ने कई मोटरसाइकिलो को नुकसान पहुंचा दिया। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने इन सांडो की लड़ाई छुड़ाने की कोशिश की ताकि आमजन को किसी भी तरह की हानि ना पहुंचे। बता देवे कि यहाँ घुमचक्कर पर टूट हुए डिवाइडर के बीच मे सांड और आवारा गोवंश बैठे रहते है। यहां लगने वाले सब्जी ठेलों एवं खुदरा खानपान के सामान बेचने वालों की दुकान होने के कारण यहाँ घुमचक्कर पर इनका जमावड़ा बना रहता है।
देखे घटना का वीडियो…
https://www.facebook.com/share/v/15LDhZNovk
श्रीडूंगरगढ़ में आवारा सांडों की लड़ाई के समाचार आये दिन मिलते है। इन आवारा सांडो से मुख्य बाजार और घुमचक्कर पर राहगीर और वाहन चालक परेशान ही रहते है। इनकी लड़ाई में कई बार आम नागरिक घायल भी हो जाते है। सब्जी मंडी में लगने वाले सब्जी के ठेलों को ये पलट देते है।

कस्बे के हालात ये है कि इन आवारा फिरते सांडो और गौवंश के प्रति प्रशासन ने भी आंखे बंद कर रखी है। ऐसी कोई व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जो इनके आतंक पर लगाम लगा सके और इनकी परवरिश की जा सके। कस्बे के गौसेवियों ने कई बार प्रशासन को इनके उचित देखभाल की मांग भी कर रखी है लेकिन प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं किया जा रहा है।









