The Khabar Xpress 16 मई 2025। भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के समय श्रीडूंगरगढ़ के उपखंड कार्यालय के समक्ष 15 अक्टूबर 2024 से लगातार धरने पर बैठे धरनार्थियों ने अपना धरना स्थगित कर दिया था। ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति के राजेंद्र प्रसाद स्वामी ने बताया कि युद्ध की विपरीत परिस्थितियों के कारण और प्रशासन व सरकार के सहयोगार्थ समिति ने धरने के स्थगन कर दिया था। अब जब युद्घ की परिस्थितियां टल गई है तो आज 16 मई से धरना पुनः शुरू कर दिया गया है। स्वामी ने बताया कि संघर्ष समिति द्वारा शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना अनवरत जारी रहेगा जब तक श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के आम आवाम के स्वास्थ्य के लिए जरूरी ट्रॉमा सेंटर का निर्माण ना हो जाये। राजेन्द्र स्वामी ने कहा कि हम सभी क्षेत्रवासी इस भीषण गर्मी में अटल विश्वास, अटल निर्णय और अटल इरादों के साथ क्षेत्र की इस महती आवश्यकता को पूरा करवाने के लिये अडिग है चाहे ये भीषण गर्मी हो, कड़कड़ाती ठंड हो या फिर बरसात। धरना स्थगन के समय धरने पर स्थित टेंट आंधियों में उड़ गया था जिसे आज नया लगाया गया है। इस दौरान प्रकाश गांधी, जावेद बहलिम, मदनलाल प्रजापत, भंवरलाल प्रजापत, कालूराम मेघवाल, मनोज, राजूराम गोदारा, प्रवीण स्वामी, रामकिशन गावड़िया सहित क्षेत्र के युवा मौजूद रहे।
ये भी पढ़े…









