एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति ने किया अनिश्चितकालीन धरने को स्थगित, हालात सुधरने पर वापसी

Published on: May 10, 2025

The Khabar Xpress 10 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण हो ये हर कोई चाहता है लेकिन जब ट्रॉमा सेंटर निर्माण अवरुद्ध होने लगा तो क्षेत्र के कुछ उत्साही युवा साथी राजेंद्र स्वामी के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर इस विश्वास के साथ बैठे कि जब तक ट्रॉमा सेंटर का निर्माण नहीं होगा ये धरना अनवरत जारी रहेगा लेकिन आज परिस्थितियां दूसरी बन गयी है। भारत पाकिस्तान में युद्ध जैसा माहौल हो गया है। पाकिस्तान के नापाक हमलों का जवाब भारतीय सेना द्वारा दिया जा रहा है। हमारा कस्बा बीकानेर जिले के अंतर्गत आता है जो पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा के बिलकुल नजदीक है। इस तनावग्रस्त माहौल में प्रशासन भी आम नागरिकों से सहयोग की अपील कर रहा है। इसी तनावग्रस्त माहौल को दृष्टिगत रखते हुए धरना देने वाले धरनार्थियों ने ये फैसला किया कि जब तक परिस्थितियां वापिस अनुकूल ना हो जाये तब तक धरने को स्थगित किया जाना चाहिए। राजेंद्र स्वामी ने बताया कि देश अभी विकट परिस्थितियों से गुजर रहा और हमारा क्षेत्र भी तनावपूर्ण स्थिति में है। पाकिस्तान के साथ नजदीकी सीमा होने के कारण और देश के प्रति हमारे दायित्व को समझते हुए ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति अपना 209 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना स्थगित कर रही है साथ ही ये वादा भी करती है कि परिस्थितियों के अनुकूल होते ही धरने को पुनः आरम्भ किया जाएगा जो तब तक चलेगा जब तक ट्रॉमा सेंटर का निर्माण का मार्ग प्रशस्त ना हो जाये। स्वामी ने प्रशासन और देश के प्रति हर नागरिक के कर्तव्यों की जवाबदेही बताई। उन्होंने कहा कि इस विकट स्थिति में हम सभी को देश के प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। हमे हमारी सेना पर गर्व है। धरना स्थगित करने से पूर्व धरनास्थल पर शहीद हुए नागरिकों एवं सैनिकों के लिये मौन भी रखा गया। भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान नत्थुनाथ मंडा, जावेद बेहलिम, अशोक झाबक, प्रकाश गांधी, राजूराम गोदारा सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment