एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

10वीं व 12वीं सीबीएसई परिणाम घोषित, सेसोमूं स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

Published on: May 13, 2025

The Khabar Xpress 13 मई 2025। आज सीबीएसई ने अपने 10वीं एवं 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए। क्षेत्र की सबसे बड़े निजी विद्यालयों में से एक सेसोमूं स्कूल का कक्षा 10वीं तथा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा 12वीं कला संकाय की रुची शर्मा ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, वाणिज्य संकाय की तृप्ति सोनी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा गणेशमल बिहानी ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
साथ ही कक्षा 10वीं में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रद्युम्न पारीक ने प्रथम स्थान, 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कृष्णा एवं मीनाक्षी कुण्डु ने द्वितीय स्थान एवं 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लक्ष संगवानी एवं यश प्रजापत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रिंसिपल सुब्रत कुंडू ने बताया कि कक्षा 12वीं में 49 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 3 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 12 बच्चों ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच, 14 बच्चों ने 70 से 80 प्रतिशत के बीच, 12 बच्चों 60 से 70 प्रतिशत के बीच तथा 8 बच्चों ने 50 से 60 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किये।
कक्षा 10वीं में 54 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया। जिसमें से 8 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 11 बच्चों ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच, 12 बच्चों ने 70 से 80 प्रतिशत के बीच तथा 8 बच्चों ने 50 से 60 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किये।
शाला के इस परिणाम पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल बन गया। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरूजनों, ईश्वर एवं माता-पिता को दिया। इस परिणाम पर शाला के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं अध्यक्षा पद्मा मूंधड़ा ने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस परिणाम पर बोलते हुए शाला के प्राचार्य सुब्रत कुण्डु ने कहा कि हम विद्यालय में सिर्फ टॉपर बच्चों पर ध्यान न देकर प्रत्येक बच्चे को उसकी क्षमता के अनुसार निखारने का प्रयास करते हैं। हमारा परीक्षा परिणाम इसी की एक झलक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment