The Khabar Xpress 07 मई 2025। गत 22 अप्रेल को पहलगाम में आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की जान गंवाने के बाद हिंदुस्तान के हर कोने से इस कायराना हमले के विरूद्ध कार्यवाही कर पाकिस्तान को सबक सिखाने सोच हर हिंदुस्तानी रखता था जिसे आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान की फौजो ने ऑपरेशन सिंदूर के नाम से एयर स्ट्राइक करके पाक के नापाक इरादों का मुंहतोड़ जवाब दिया।
भारतीय सेना ने आतंक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया है। इस कार्रवाई का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा गया है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सुझाया गया है। पहलगाम में हुए हमले में आतंकवादियों ने पुरुषों को निशाना बनाया था, जिसमें कई महिलाएं विधवा हो गई हैं। इसलिए भारत की तरफ से की गई कार्रवाई को ‘आपरेश सिंदूर’ नाम दिया गया है।
बीकानेर जिले में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द एवं विद्यालयों में अवकाश
बीकानेर जिले के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय आज निर्देशानुसार बंद रहेंगे एवं आज की गृह परीक्षा स्थगित रहेगी।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रामगोपाल शर्मा ने दी जानकारी। जिले के समस्त विद्यालयों में छात्र/छात्राओं के लिए विद्यालय में अवकाश रहेगा। स्टाफ सदस्य विद्यालय समयानुसार उपस्थित रहेंगे।
जिला कलेक्टर द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। कोई मुख्यालय नहीं छोड़ें।
किन जगहों पर हुआ मिसाइल अटैक ?
भारत की पराक्रमी सेनाओं ने पाकिस्तान के 4 और पीओके के 5 ठिकानों को टारगेट किया है। भारतीय खुफिया एजेंसी RAW ने सभी टारगेट की पहचान की थी, जिसके बाद पूरी प्लानिंग के साथ लश्कर और जैश के ठिकानों पर हमला किया गया। आइए जानते हैं ये कौन-कौन से ठिकाने हैं और इंटरनेशनल बॉर्डर से कितनी दूर हैं।
- बहावलपुर – अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 100 किमी दूर स्थित है, यहां जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय था, जिसे भारतीय सेनाओं ने ध्वस्त कर दिया है.
- मुरीदके – ये आतंकी ठिकाना इंटरनेशनल बॉर्डर से 30 किमी दूर स्थित है, यहां लश्कर-ए-तैयबा का शिविर था, जो कि 26/11 मुंबई हमले से जुड़ा था.
- गुलपुर– ये आतंकी ठिकाना LOC (पुंछ राजौरी) से 35 किलोमीटर दूर स्थित है.
- लश्कर कैंप सवाई ये आतंकी ठिकाना पीओके तंगधार सेक्टर के अंदर 30 किलोमीटर दूर स्थित है.
- बिलाल कैंप – जैश-ए-मोहम्मद का लॉन्चपैड, ये ठिकाना आतंकियों को सीमा पार भेजने के लिए इस्तेमाल किया जाता था.
- कोटली – एलओसी से 15 किमी दूर स्थित लश्कर का शिविर. ये 50 से अधिक आतंकियों की क्षमता वाला ठिकाना था.
- बरनाला कैंप ये आतंकी ठिकाना LoC से 10 किमी दूर स्थित था.
- सरजाल कैंप – सांबा-कठुआ के सामने इंटरनेशनल बॉर्डर से 8 किमी दूर स्थित जैश का प्रशिक्षण केंद्र.
- मेहमूना कैंप (सियालकोट के पास)– ये हिज्बुल मुजाहिदीन का प्रशिक्षण शिविर था और इंटरनेशनल बॉर्डर से 15 किमी दूरी पर स्थित था.
‘भारत ने 6 जगहों पर 24 हमले किए’
भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी आर्मी का बयान भी सामने आ गया है. PAK आर्मी ने कहा कि 6 जगहों पर 24 हमले किए गए हैं। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 33 लोग घायल हुए हैं. वहीं, भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक के बाद बौखलाया पाकिस्तान LoC पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। 6-7 मई की रात को पाकिस्तान सेना ने जम्मू-कश्मीर के सामने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित अपनी चौकियों से बिना उकसावे के गोलीबारी और तोपखाने से गोले दागे। इस अंधाधुंध फायरिंग और गोलाबारी में तीन नागरिकों की जान चली गई। भारतीय सेना ने इस कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया है।








