एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

29 अप्रेल को कालुबास के कुछ हिस्सों में रहेगी बिजली आपूर्ति बंद, 11 केवी लाइन की जाएगी ट्रांसफर

Published on: April 28, 2025

The Khabar Xpress 28 अप्रैल 2025। कस्बे के कालुबास के कुछ हिस्सों, कालू रोड, करणी नगर, बालाजी नगर, कालू रोड गौशाला और पाराशर मंदिर के जडोकी क्षेत्र में कल विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। दीनदयाल माली (S. B. A. प्रथम ) ने बताया कि कल दिनांक 29 अप्रेल मंगलवार को कालू रोड पर 11 केवी. लाइन के पोल बदलने के कारण कालूबास के कुछ क्षेत्र में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी।

माली ने बताया कि कालू रोड के नवनिर्माण के कारण गोदारा चक्की के पास विद्युत पोल सड़क के 5 फिट के करीब अंदर आ गया जिसे बदलकर नए खम्बे पर विद्युत लाइन को स्थानांतरित किया जाएगा।

मोहल्ले के जागरूक युवा महेश माली ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण करने के कारण विद्युत पोल सड़क के काफी अंदर तक आगया था जिसे मोहल्लेवासियों द्वारा विभाग को अवगत करवाया गया। ये पोल कभी भी दुर्घटना को अंजाम दे सकता था और बड़ी जनहानि का कारण बन सकता था। इस खम्भे को हटाने से दुर्घटना नहीं होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment