एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

किसानों के लिए एक नई योजना, भजनलाल सरकार देगी 30 हजार की सब्सिडी

Published on: April 13, 2025

The Khabar Xpress 13 अप्रैल 2025। प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान सरकार एक बैल जोड़ी पर किसानों को 30 हजार का अनुदान देगी। मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 में भजनलाल सरकार अब उन किसानों को 30 हजार रुपए प्रति बैल जोड़ी अनुदान देगी, जो बैलों से खेतों की जुताई कर रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य लघु एवं सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, खेती को आसान बनाना और ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है।

जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

बताया जा रहा है कि यह योजना विशेष रूप से उन किसानों के लिए है जो आज भी परंपरागत तरीकों से खेती करते हैं और आधुनिक कृषि यंत्रों को खरीदने में सक्षम नहीं हैं। योजना के लिए इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

किन किसानो को मिलेगा लाभ ?

योजना का लाभ केवल उन्हें ही मिलेगा जिनके पास दो बैल हों और वह इनका उपयोग खेती कार्य में कर रहे हों। तहसीलदार से प्रमाणित लघु या सीमांत कृषक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। आवेदन के साथ किसानों को बैल जोड़ी के साथ स्वयं की फोटो, पशु बीमा पॉलिसी, बैलों का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, शपथ पत्र तथा लघु या सीमांत किसान प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। वैध आवेदनों की जांच 30 दिनों में पूरी कर ली जाएगी। इसकी स्वीकृति की सूचना किसानों को एसएमएस और पोर्टल के माध्यम से दी जाएगी।

योजना से कितने किसानों को होगा फायदा, जल्द होगा साफ

कृषि विभाग के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही आवेदन शुरू होंगे। योजना से कितने किसानों को फायदा होगा, यह आने वाले महीनों में साफ हो पाएगा। फिलहाल, भजनलाल सरकार का यह कदम पारंपरिक खेती को सहारा देने की दिशा में एक अहम कोशिश जरूर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment