The Khabar Xpress 08 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ के जननेता और नेतोजी के नाम से सुप्रसिद्ध किसनाराम नाई को आज हजारों नम आंखों ने अंतिम विदाई दी। स्व. किसनाराम नाई की अंतिम यात्रा आज दोपहर 3 बजे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित उनकी बाड़ी से आरम्भ हुई एवं कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई उनके पुश्तैनी मकान मोमासर बास से होकर वापिस बाड़ी पहुंची जहां उनके पुत्र मदनलाल नाई, भतीजा भीखाराम, रामलाल, दीनदयाल, शिवरतन और बजरंग के साथ पौत्र मूलचंद, आशीष, चैनरूप, नितिन, प्रशांत, रामधन, श्यामसुंदर, अनिल, राजेश, करण, दीपांशु, विशाल, गौरव, गणेश, विनीत, भावेश तथा परपौत्र करण एवं प्रिंस के साथ दोहित्र बबलू, सुरेंद्र (सहायक निदेशक, कृषि विभाग) रोबिन, जितेंद्र, बंटी, अभिषेक, प्रकाश, अभिनव ने मुखाग्नि दी।
भाजपा ने दिया सम्मान, नेताओ ने दी श्रद्धांजलि
श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भाजपा का परचम लहराने का कार्य स्व. किसनाराम नाई ने किया था। स्व.किसनाराम नाई भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे है। भाजपा ने अपने नेता का मरणोपरांत पार्टी सम्मान प्रदान किया। प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला ने स्व. किसनाराम नाई की पार्थिव देह पर भाजपा ध्वज ओढ़ाया।


अपने नेता को दी श्रद्धांजलि
विधायक ताराचंद सारस्वत, पुर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पुर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के प्रतिनिधि के रूप में विक्रम सिंह राजपुरोहित, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, जिला प्रभारी ओम सारस्वत, पूर्व जिला अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, पूर्व विधायक बिहारी बिश्नोई, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, केश कला बोर्ड के पुर्व अध्यक्ष मोहन मोरवाल एवं महेंद्र गहलोत, शोभाचन्द आसोपा, पुर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत, हेमनाथ जाखड़, शिवप्रसाद तावणियाँ, सुरेंद्र सिंह शेखावत, राजलदेसर के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गोपाल मारू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान राईन, कमलकिशोर नाई, सलीम बहेलिया, डॉ दिलीपसिंह राजपुरोहित, तुलसीराम चोरडिया, देवीलाल उपाध्याय, सुनील तावणियाँ, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस वृताधिकारी निकेत पारीक एवं श्रीडूंगरगढ़ के पार्षद जनप्रतिनिधि व क्षेत्र के अनेक गणमान्यजनों ने पुर्व विधायक स्व. किसनाराम नाई को श्रद्धासुमन अर्पित किये। हजारों लोगों ने किसनाराम अमर रहे के नारों के साथ अपने नेतोजी को अंतिम विदाई दी।





देखे वीडियो…












