एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ राजनीति के भीष्म पितामह, कद्दावर नेता पुर्व विधायक किसनाराम नाई का हुआ निधन, एक राजनीतिक युग का हुआ अन्त

Published on: April 8, 2025

The Khabar Xpress 08 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ राजनीति के भीष्म पितामह और कद्दावर नेता पुर्व विधायक किसनाराम नाई का निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। पुर्व विधायक ने सोमवार देर रात 11 बजे के उपरांत अपनी अंतिम सांस ली। पुर्व विधायक का स्वास्थ्य इन दिनों बेहद ही अस्वस्थ चल रहा था। गत दिनों में बीकानेर जिले ही नहीं अपितु सम्पूर्ण प्रदेश के नेता उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनके निवास स्थान आये। पुर्व विधायक किसनाराम नाई सम्पूर्ण क्षेत्र में एक देशी खांटी नेता के रूप में विख्यात रहे है। दादोसा के नाम से प्रसिद्ध पुर्व विधायक के निधन से क्षेत्र के एक राजनीतिक युग का अंत हो गया। पुर्व विधायक किसनाराम नाई के निधन के समाचार मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गयी। 8 अप्रैल सुबह उनके शव को उनके निवास स्थान बाड़ी में उनके प्रशंसकों के दर्शनार्थ रखा जाएगा। फिर शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

Leave a Comment