The Khabar Xpress 02 अप्रैल 2025। विजयपालसिंह गोदारा पहलवान की स्मृति में होने वाले कुश्ती दंगल एवं रस्साकस्सी खेल का आयोजन आज महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास परिसर में आयोजित होगा। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति के श्रवण कुमार भाम्भू ने बताया कि दिवंगत पहलवान विजयपाल गोदारा की 26वीं पुण्यतिथी पर आज 2 अप्रेल को उनकी स्मृति में सामूहिक रूप से आयोजित किए जा रहे इस दंगल में आस पास के जिलों सहित कई राज्यों के पहलवान कुश्ती लड़ने आएगें। इस प्रतियोगिता में मुख्य पुरस्कार 72 किलो से ऊपर भार वर्ग के लिए दंगल केशरी विजेता एवं उप विजेता, 52 किलो से 72 किलो तक दंगल किशोर विजेता एवं उप विजेता, 52 किलो से कम भार के लिए दंगल कुमार के लिए विजेता एवं उप विजेता के रखे गए है। इसके अलावा 35 से 40 किलो, 40 से 44 किलो, 44 से 48 किलो, 48 से 52 किलो, 52 से 57 किलो, 57 से 62 किलो, 62 से 68 किलो, 68 से 72 किलो, 72 से 76 किलो एवं 76 किलो से ऊपर भार वर्ग में महिला एवं पुरूष पहलवानों की कुश्ती होगी । कुश्ती में भाग लेने के लिए पहलवान आज दो अप्रेल को सुबह 8 बजे तक दंगल मैदान में पहुंच कर अपनी प्रविष्ठी करवा सकते है। इन सभी भार वर्गों एवं केशरी, किशोर, व कुमार के विजेताओं व उप विजेताओं को ट्राफी के साथ साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएगें। भाम्भू ने बताया कि कुश्ती में केवल राजस्थान के खिलाड़ी ही भाग ले सकते है तो वही रस्सा कस्सी में सिर्फ श्रीडूंगरगढ़ तहसील स्तर के खिलाड़ी ही भाग लेंगे। भाम्भू ने बताया कि स्व. विजयपाल सिंह गोदारा की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 11 बजे छात्रावास परिसर में ही होगा।









