एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगा श्रीडूंगरगढ़ में नया बस स्टैंड, यात्रियों को मिलेगी शानदार सुविधाएं

Published on: March 9, 2025

The Khabar Xpress 09 मार्च 2025। श्रीडूंगरगढ़ निवासियों के लिये रोडवेज बस स्टैंड एक सपने की तरह रहा है। कुछ साल पहले सरदारशहर रोड पर सरकारी बस स्टैंड का निर्माण करवाया गया था जो शुरू ही नहीं हो पाया। सरकारी बसे ना वहां रुकती है ना ही वहां कोई स्टाफ ही है। आज वो बस स्टैंड अपनी खस्ता हालत पर आंसू बहा रहा है। दानदाताओं के सहयोग से बने उस बस स्टैंड की स्थिति खंडहर सी हो गयी है। जनता की आवाज़ हर बार सरकारी बस स्टैंड को घुमचक्कर पर ही कहीं बनाने की रही थी। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों ने इसके लिए अनेक मंचो पर आवाज़ भी उठाई लेकिन कोई नतीजा सिफर ही रह था। अब श्रीडूंगरगढ़ में नए सिरे से नया अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टैंड के निर्माण की कवायद तेज हो चुकी है। सरकार ने बजट में इसकी घोषणा भी कर दी है। श्रीडूंगरगढ़ में इस बस स्टैंड के लिये भूमि चिह्नीकरण का कार्य हो रहा है। जल्द ही कस्बेवासियों को नया अत्याधुनिक सुविधाओं वाला रोडवेज बस स्टैंड मिलेगा।

राज्य में ये 9 नए बस स्टैंड बनेंगे

श्रीडूंगरगढ़ सहित राज्य में रूपवास (बयाना) बस स्टैंड के लिए डेढ़ करोड़ रुपये, बनेड़ा (शाहपुरा) के लिए डेढ़ करोड़ रुपये, महवा (दौसा) के लिए डेढ़ करोड़ रुपये, सपोटरा (करौली) के लिए डेढ़ करोड़ रुपये, धोद (सीकर) के लिए डेढ़ करोड़ रुपये और खींवसर (नागौर) के लिए डेढ़ करोड़ रुपये रोडवेज डिपो कार्यशालाओं में भी मरम्मत कार्य होंगे। 37 डिपो कार्यशालाओं में मरम्मत और संरक्षण कार्य होंगे। 20 लाख से 45 लाख रुपये की धनराशि कार्यशालाओं के लिए स्वीकृत की गई है। अजमेर केंद्रीय कार्यशाला के लिए सबसे अधिक 80 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

हाल ही में रोडवेज प्रशासन ने जिला स्तर पर बीओटी आधारित आठ बस अड्डों का निर्माण शुरू किया है। छोटे शहरों और कस्बों में बस स्टेशनों का निर्माण अब रोडवेज प्रशासन की पहल है। नौ शहरों में बस स्टेशनों का निर्माण रोडवेज प्रशासन ने कराया है। राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड को निर्माण कार्य की अनुमति दी गई है। वास्तव में, रोडवेज प्रशासन ने 18 बस स्टैंडों की स्थापना के लिए 31 करोड़ 90 लाख रुपये मंजूर किए थे। इनमें से अब 9 स्थानों पर रोडवेज प्रशासन कार्यरत है। ये बस स्टेशन जल्द ही लगभग 14 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनाए जाएंगे।

राजस्थान में अब रोडवेज की स्थिति बदलती नजर आती है। पिछले महीने, रोडवेज ने 510 बसों को बेड़े में जोड़ा है और 300 नई बसों की खरीद शुरू कर दी है। इसके अलावा, 200 इलेक्ट्रिक बसों सहित 500 नई बसों का अनुबंध भी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment