एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

रात के समय अक्सर बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर? डॉक्टर से जानें क्या हो सकते हैं कारण

Published on: February 9, 2025

The Khabar Xpress 09 फरवरी 2025। कई लोगों को रात के समय अक्सर ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। रात को ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से कई तरह की परेशानी होने लगती है। जैसे, इसकी रात के समय ब्लड प्रेशर की वजह से बार-बार नींद टूटती है, बार-बार पेशाब की दिक्कत होने लगती है, सिरदर्द हो सकता है और सांस लेने की परेशानी भी हो जाती है। इतना ही नहीं, अगर ब्लड प्रेशर की समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो आंखों की रोशनी धुंधली हो सकती है, अनिद्र की समस्या हो सकती है। बहरहाल, यहां सवाल उठता है कि आखिर रात के समय ब्लड प्रेशर की दिक्कत क्यों बढ़ जाती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल श्रीडूंगरगढ़ में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. हिरामनाथ सिध्द का क्या कहना है ?

डॉक्टर परामर्श के लिए जुड़े:- संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से चिकित्सीय परामर्श अथवा जानकारी के लिए टच करे।

रात के समय ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ जाता है ?

what causes high blood pressure at night 01 (1)

सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के अनुसार, हाई ब्लड प्रेशर लाइफस्टाइल से जुड़ी एक समस्या है। जब लोग अनहेल्दी आदतों, खानपान की बुरी आदतों को अपनाते हैं, तो अक्सर लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं, अगर फैमिली हिस्ट्री में भी हाई ब्लड प्रेशर है, तो आने वाली पीढ़ी को इस मेडिकल कंडीशन के होने का जोखिम बना रहता है। बहरहाल, सवाल ये है कि आखिर रात के समय ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ जाता है? इस बारे में सीडीसी की मानें, तो रात के समय आमतौर पर ब्लड प्रेशर का स्तर 10 से 20 फीसदी तक गिर जाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हमारी बॉडी सार्कैडियन रिदम को फॉलो करती है। सार्कैडियन रिदम हमारी नेचुरल बॉडी क्लॉक होती है। लेकिन, ऐसे भी मामले देखने में आते हैं, जब रात के समय ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। बहरहाल, रात के समय ब्लड प्रेशर बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे किडनी से जुड़ी बीमारी, डायबिटीज, तनाव और शराब का अत्यधिक सेवन करना। आपको बता दें कि कोई भी मेडिकल कंडीशन या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या, ब्लड प्रेशर के स्तर को कम या ज्यादा कर सकती है। इसलिए, व्यक्ति को चाहिए कि अपनी स्थिति का पूरा ध्यान रखें और जरूरी हो, तो डॉक्टर के पास जाएं।

रात के समय ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण-

ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनियाः जिन लोगों को ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया की दिक्कत होती है, अक्सर उन लोगों को रात के समय हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी  उठानी पड़ती है। सवाल है, इसका क्या कारण है? ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया की वजह से रात के समय नींद लेने के दौरान बार-बार सांस लेने में दिक्कत होने लगती है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर हो जाता है। ऐसे में बॉडी में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होती है और शरीर में अन्य परेशानी खड़ी होने लगती हैं।

किडनी डिजीजः किडनी डिजीज भी हाई ब्लड प्रेशर का एक मुख्य कारण हो सकता है। असल में, किडनी डिजीज होने पर बॉडी में फ्लूइड और सोडियम का स्तर सही तरह से रेगुलेट नहीं होता है। ऐसा खासकर, रात के समय अधिक होता है। क्योंकि लेटने पर दिक्कत बढ़ जाती है, जिससे रात के समय हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत होने लगती है।

डायबिटीजः डायबिटीज के कारण भी रात में हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत हो जाती है। खासकर, Nocturnal ब्लड प्रेशर। असल में, डायबिटीज में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने वाली ब्लड वेसल्स को क्षति होने लगती है। ऐसे में रात के समय सोते हुए ब्लड फ्लो सही तरह से नहीं हो पाता है। ऐसे में असामान्य तरीके से ब्लड प्रेशर का स्तर बढ़ने लगता है। कुछ लोगों में डायबिटीज की वजह से रात ब्लड प्रेशर के स्तर में उतार-चढ़ाव बना रहता है। इस तरह की स्थिति दवाओं से नियंत्रित किया जा सकता है।

Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment