The Khabar Xpress 08 फरवरी 2025। दिल्ली में भाजपा की दमदार एंट्री हो चुकी है। 27 साल का वनवास समाप्त करते हुए भाजपा ने दिल्ली में भगवा लहरा दिया है। इस ऐतिहासिक जीत की खुशियां पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई है। खूब पटाखे फोड़े गए तो मिठाईयां भी खूब बांटी गई है। दिल्ली जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित करते हुए कहा है, मैं हर दिल्लीवासी को ‘मोदी की गारंटी’ पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद देता हूं, उन्होंने पूरे दिल से हमारा समर्थन किया। पीएम मोदी ने कहा, मैं भाजपा के वादों को लेकर लोगों के भरोसे का ऋणी हूं, विकास के रूप में इस ऋण को चुकाऊंगा। उन्होंने कहा, लोगों ने दिल्ली को एक दशक के ‘आप-दा’ (आपदा) से मुक्त कर दिया है, भाजपा को लोगों का जनादेश विकास, दूरदर्शिता और विश्वास के लिए है।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां
श्रीडूंगरगढ़ में भी दिल्ली का वनवास खत्म होने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। मुख्य बाजार में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद भरत सुथार, रजत आसोपा, लोकेश माली सहित कन्हैयालाल गुरावा, श्याम पुरोहित ने एकदूसरे का मुंह मीठा करवाया और बधाईयां दी। भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता हेमनाथ जाखड़, सांवरमल सारस्वत, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष भवानी तावणियाँ, हेमराज भादानी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटी और पटाखे फोड़े।
क्षेत्र के समाजसेवी एवं युवा भाजपा नेता बृजलाल तावणियाँ, समाजसेवी व अखिल भारतवर्षीय गुर्जरगौड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जोशी, युवा नेता शिवप्रसाद तावणियाँ, लीलाधर ओझा, तिलोक मेघवाल, वेदप्रकाश सारस्वत, कन्हैयालाल सारस्वत (जैतासर) सहित अनेक भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दी।









