एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

तंबाकू न खाने वाले भी हो रहे मुंह के कैंसर का शिकार, डॉक्टर ने बताए ये कारण, रिसर्च में खुलासा

Published on: February 8, 2025

The Khabar Xpress 08 फरवरी 2025। भारत में साल 2020 के बाद से हर साल कैंसर के 13 लाख से अधिक नए मामले आ रहे हैं. कैंसर शरीर के किसी भी अंग में हो जाता है. बीते कुछ सालों में मुंह के कैंसर के मामले भी काफी बढ़े हैं. कम उम्र में ही लोग इसका शिकार हो रहे हैं. आमतौर पर माना जाता है कि मुंह का कैंसर तंबाकू खाने से होता है. यह बात ठीक भी है, लेकिन अब एक नई रिसर्च से पता चला है कि माउथ कैंसर का शिकार हुए 57 फीसदी लोगों ने कभी तंबाकू का सेवन नहीं किया था. फिर भी वह कैंसर का शिकार हो गए.

डॉक्टर परामर्श के लिए जुड़े:- संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से चिकित्सीय परामर्श अथवा जानकारी के लिए टच करे।

जब किसी व्यक्ति के मुंह, जीभ गले और गले के नीचे के हिस्से में सेल्स तेजी से बढ़ने लगती हैं तो यह ओरल कैंसर कहलाता है. इसके मुंह का कैंसर भी कहा जाता है. केरल के वीपीएस अस्पताल की रिसर्च में पता चला है कि बीते कुछ सालों में मुंह के कैंसर के 57 फीसदी मरीज ऐसे थे जिन्होंने कभी भी तंबाकू का सेवन नहीं किया था. यहां तक की ये लोग शराब भी नहीं पीते थे. फिर भी इन लोगों को मुंह का कैंसर हो गया था.

पुरुषों में ज्यादा मामले आ रहे

रिसर्च में पता चला है कि कुल मरीजों में से 76 फीसदी पुरुष थे और 24 फीसदी महिलाएं थी. रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एक हैरान करने वाली स्टडी है क्योंकि अभी तक मुंह के कैंसर के जो मामले आते थे वह उन लोगों में देखे जाते थे जो सालों से तंबाकू का सेवन कर रहे हैं. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि माउथ की नियमित सफ़ाई न करना, जेनेटिक और प्रदूषण के कारण भी मुंह का कैंसर होने की आशंका रहती है, लेकिन फिलहाल इस रिसर्च को करने वाले वैज्ञानिक यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि तंबाकू का सेवन न करने वाले मरीजों में मुंह के कैंसर का कारण क्या है.

हर साल बढ़ रहे मामले

भारत में हर साल मुंह के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दुनियाभर में मुंह के कैंसर के कुल मामलों में से 12 फीसदी केवल भारत से हैं. भारत में पुरुषों में लंग्स कैंसर के बाद मुंह का कैंसर सबसे आम है. हर साल इस बीमारी के 1 लाख से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं.

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

लगातार मुंह के छाले

जीभ या मुंह में लाल या सफेद धब्बे

मुंह के अंदर गांठ

खाना निगलने में कठिनाई होना

गर्दन या गले में सूजन बने रहना

बिना कारण वजन कम होना

सोर्स_गूगल

Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment