The Khabar Xpress 07 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ में बन रहे ट्रॉमा सेंटर निर्माण का ड्रामा अभी तक चल ही रहा है। आज स्वास्थ्य विभाग जयपुर से सहायक निदेशक रोमेल सिंह, बीकानेर से संयुक्त निदेशक देवेंद्र चौधरी, सीएमएचओ पुखराज साध, श्रीडूंगरगढ़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस. के. बिहाणी और श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल के साथ दानदाता परिवार के हरिकिशन बाहेती की ट्रॉमा सेंटर निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

ट्रॉमा का निर्माण 8 मार्च तक संभव
विभागीय अधिकारियों एवं दानदाता परिवार के साथ हुई चर्चा के उपरांत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ उपजिला चिकित्सालय एवं ट्रॉमा सेंटर का निर्माण 8 मार्च तक शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दानदाता परिवार ने विभागीय नॉर्म्स के अनुसार ही निर्माण की सहमति जताई है।
दानदाता परिवार ने बढ़ाया संशय देखे वीडियो…
आज की चर्चा में जहां सकारात्मक खबर ये है कि ट्रॉमा सेंटर का निर्माण जल्द ही आरम्भ होगा। वहीं दानदाता परिवार के प्रतिनिधि हरिकिशन बाहेती के बयान ने इस पर संशय बढ़ा दिया है। बाहेती ने कहा कि उपजिला चिकित्सालय एवं ट्रॉमा सेंटर का निर्माण विभाग के नॉर्म्स के अनुसार ही करवाने की बात अधिकारियों ने की है। हम सभी परिवारजन आपस मे सहमति कर एवं आर्किटेक्चर से चर्चा करने के बाद विभाग को मंगलवार तक जवाब दे देंगे कि उपजिला चिकित्सालय व ट्रॉमा सेंटर का निर्माण की क्या स्थिति रहेगी।
विभागीय अधिकारियों ने की धरनार्थियों से चर्चा
विभागके अधिकारियों एवं ट्रॉमा सेंटर के दानदाता ने इसके बाद उपखंड कार्यालय के बाहर धरनास्थल पर धरनार्थियों से वार्ता कर सकारात्मक सहमति की बात कही। आश्वासन दिया कि ट्रॉमा का निर्माण जल्द से जल्द शुरू करवाया जाएगा। इस दौरान पुर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, राजेंद्रप्रसाद स्वामी, सहित धरनार्थी मौजूद रहे।










