एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ के युवा की व्यावसायिक उपलब्धि, मुदित जैन बने दिल्ली ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष

Published on: February 7, 2025

The Khabar Xpress 07 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ के युवा शिक्षा एवं खेल के क्षेत्रों के साथ ही अब व्यापारिक क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा रहे है। कस्बे के ही दिल्ली प्रवासी युवा व्यवसायी मुदित जैन को दिल्ली मोबाइल ट्रेड एसोसिएशन, करोल बाग का अध्यक्ष बनाया गया है। क्षेत्र के व्यवसायी नरेंद्र डागा ने इस नियुक्ति पर कहा कि हमें गर्व है कि हमारे साथी मुदित जैन को दिल्ली मोबाइल ट्रेड एसोसिएशन, करोल बाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं का समाधान, व्यापारिक विकास, और बाजार की उन्नति के लिए नए प्रयास किए जाएंगे। हम सभी आशा करते हैं कि उनका अनुभव और नेतृत्व हमारे व्यापारिक समुदाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। आइए, हम सब मिलकर अपने बाजार को और मजबूत बनाएं। श्रीडूंगरगढ़ के युवा व्यवसायी के मित्रों मनोज नाई, विमल भाटी, अलोक पुगलिया, जितेश मालू ने मुदित की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है और भविष्य में उत्तरोत्तर कामयाबी हासिल करने की शुभकामनाएं दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment