योगी फाउंडेशन द्वारा 14 जनवरी को होगा रक्तदान शिविर, पूर्व पंचायती राज मंत्री को दी जाएगी रक्तदान से श्रद्धांजलि

The Khabar Xpress 13 जनवरी 2025। योगी फाउंडेशन श्रीडूंगरगढ़ द्वारा राजस्थान सरकार के पूर्व पंचायती राज मंत्री स्व. हरलाल खर्रा की जयंती पर 14 जनवरी को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर संयोजक पार्षद रजत आसोपा और विक्रम योगी ने बताया कि इस शिविर में राजस्थान के नगरीय विकड मंत्री झाबरसिंह खर्रा मुख्य अतिथि होंगे। शिविर का समय 14 जनवरी मंगलवार को प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। रक्तदान शिविर कस्बे के हाई स्कूल रोड पर स्थित मातुश्री भवन में आयोजित होगा। आसोपा ने कस्बे के युवाओं से रक्तदान शिविर में अधिकाधिक भागीदारी निभाने की अपील की।

\"\"

Leave a Comment