एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

बीकानेर से सीकर व चूरू होते हुए जयपुर व तेलंगाना के लिए मंगलवार से नई ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Published on: January 11, 2025

The Khabar Xpress 11 जनवरी 2025। बीकानेर से सीकर व चुरू होते हुए जयपुर के लिये नई ट्रेन की घोषणा हुई थी जो इस मंगलवार से पटरियों पर दौड़ेगी। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के निवासियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे ने राजस्थान को बड़ी सौगात दी है। बीकानेर से सीकर व चूरू होते हुए जयपुर व तेलंगाना के लिए ट्रेन शुरू हो गई है।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन बीकानेर से रवाना होकर श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, सीकर, रींगस, डहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, मध्यप्रदेश में नागदा, भोपाल, महाराष्ट्र के मललकापुर, अकोला, वाशिम, हिंगोली डेक्कन, बासमत, पूर्णा, हुज़ूर साहिब नांदेड़, मुदखेड,धर्माबाद तथा तेलंगाना के बसर, निज़ामाबाद, कामारेड्डी व मल्काजगिरि होते हुए काचीगुडा तक का सफर तय करेगी। रेलवे ने सीकर होते हुए बीकानेर से काचीगुडा ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन मंगलवार को बीकानेर से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर शाम 6 बजे सीकर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

पांच मिनट ठहरने के बाद ट्रेन 6:05 बजे रवाना होकर गुरुवार सुबह 7.40 पर काचीगुडा पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ये ट्रेन काचीगुडा से शनिवार रात 10 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 9.20 पर सीकर स्टेशन पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन बीकानेर के लिए रवाना होगी। ट्रेन में एक सैकेंड एसी, सात थर्ड एसी, दो सैकंड कम थर्ड एसी, आठ सैकंड स्लीपर, दो जनरल व दो गार्ड सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

Leave a Comment