एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजीव गांधी युवा मित्र इस बार भी नहीं मनायेंगे नववर्ष, काले आदेश को वापिस ले सरकार

Published on: December 31, 2024

The Khabar Xpress 31 दिसम्बर 2024। राजस्थान की पूर्ववर्ती अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए 5000 युवा मित्रों को वर्तमान भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही बन्द कर दिया। जिससे इन युवा मित्रों के परिवारों के भरण पोषण पर संकट आन पड़ा। आज जब पूरा विश्व एवं समस्त देश नया साल का स्वागत कर रहा है तब इन युवा मित्रों ने इस नववर्ष को नहीं मनाने का संकल्प लिया है। युवा मित्र गोपाल मेघवाल ऊपनी ने बताया कि जब 2024 आने का सम्पूर्ण भारत के कोने कोने में खुशियां मनाने की तैयारी चल रही थी उसी दौरान भजनलाल सरकार ने सत्ता में आते ही बिना सोचे समझे एक काला आदेश निकाल कर 5000 युवाओं को बेरोजगार कर दिया और सभी के घरों में जल रहे चूल्हो को बुझा दिया। युवा मित्र हरीराम गोदारा ने कहा कि सोचिए जब कोई परिवार नववर्ष आगमन की खुशियां मना रहा हो और उस घर में कोई मौत हो जाए तो उस परिवार के ऊपर क्या बीतती होगी। इसी प्रकार हम प्रदेश के युवा मित्रों के साथ भी कुछ ऐसा ही भजनलाल सरकार ने किया। बलबीर सिंह सेरूणा ने बताया कि इस काले आदेश के बाद प्रदेश भर में युवा मित्रों ने आंदोलन किया। 72 दिनों तक आंधी, बारिश, ठंड में राजस्थान की राजधानी जयपुर में में शहीद स्मारक पर भूखे प्यासे रह कर गुजारे हैं और सरकार से सभी महिला, दिव्यांग, व प्रदेश के युवा मित्रों ने हाथ जोड़कर निवेदन किया और करते आ रहे हैं साथ ही बताना चाहते हैं कि इस दौरान हमारे 2 साथी मानसिक तनाव के कारण अपनी जीवन लीला भी समाप्त कर चुके हैं। उसके बावजूद सरकार ने अभी तक किसी भी प्रकार का कोई निर्णय नहीं लिया है जाने सरकार और कितने ही युवा साथियों की जान लेना चाहती हैं,

नरेश दुगरिया देराजसर ने कहा कि पिछले वर्ष भी किसी भी युवा मित्र साथी के घर में नव वर्ष नहीं मनाया गया और न ही होली, या दिवाली मनाई गई है और प्रदेश के सभी युवा मित्रों ने इस इस बार भी निर्णय लिया है कि किसी के घर में नववर्ष नहीं मनाया जाएगा और सभी युवा मित्र अपने हाथों पर काला कपड़ा बांध कर विरोध करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष संजय मीणा ने बताया कि युवा मित्रों का नववर्ष उसी दिन होगा जिस दिन ये सरकार सभी का रोजगार वापस लौटाएगी और हम सरकार से निवेदन करते हैं कि अभी प्रदेश के युवाओ के लिए राज्य सरकार ने 11,500 अटल प्रेरक लगाने का निर्णय लिया गया है जो राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे जो कि वास्तविकता में स्वागत योग्य है और जिसका संघर्ष समिति भी इस फैसले का स्वागत ओर धन्यवाद करती हैं और निवेदन करती हैं कि यही कार्य युवा मित्रों द्वारा केंद्र और राज्य की योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य कर रहे थे। इसलिए माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी आपसे निवेदन है की इस भर्ती में युवा मित्रों का समायोजन करते हुए 5000 परिवारों की खुशियों को वापस लौटाने का कार्य करे संघर्ष समिति एवं प्रदेश का प्रत्येक युवा आपका जीवन भर ऋणी रहेगा। गजानंद बाना ने कहा है कि सरकार अपने इस काले आदेश को वापिस ले और हम सभी युवा मित्रों के परिवार पर आए रोजगार संकट को दूर करे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment